30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Initiative-यातायात पुलिस ने गोद लिया फाउंटेन-स्मारक

चार यातायात कर्मचारी नियमित रखेंगे ध्यान
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Manish Singh

•

Updated: 15 Oct 2019, 5:00 AM IST

यातायात पुलिस ने गोद लिया फाउंटेन-स्मारक

यातायात पुलिस ने गोद लिया फाउंटेन-स्मारक

अजमेर. पुराने आरपीएससी भवन के सामने स्थित फाउंटेन को सोमवार सुबह शहर यातायात पुलिस ने साफ-सफाई करते हुए गोद ले लिया। पुलिस उप अधीक्षक समेत यातायात पुलिस के जवानों ने करीब दो घंटे पसीना बहाया।

पुलिस उप अधीक्षक धर्मवीर जानू ने बताया कि जयपुर रोड पुरानी आरपीएससी भवन के सामने फाउंटेन व रविन्द्र नाथ टेगोर स्मारक है। फाउंटेन का निर्माण एडीए की ओर से किया गया है, लेकिन रखरखाव व सफाई के अभाव में स्थिति ठीक नहीं है। शहर यातायात पुलिस ने इसकी साफ-सफाई की जिम्मेदारी उठाई है। भविष्य में स्मारक के भी हालात को सुधारा जाएगा। सोमवार सुबह दो घंटे श्रमदान में फाउंटेन का 60 प्रतिशत हिस्सा साफ हो सका। शेष हिस्से को आगामी दिनों में साफ किया जाएगा।

चमक उठेगा पूरा शहर
जानू ने बताया कि फाउंटेन व स्मारक की एक बार अच्छी तरह से सफाई के बाद प्रत्येक सप्ताह या पन्द्रह दिन में एक बार चार यातायात पुलिसकर्मी 2 घंटे श्रमदान करेंगे। उन्होंने बताया कि अन्य विभाग भी चौराहे और स्मारक की साफ-सफाई व रखरखाव का जिम्मा उठा लें तो आमजन में सफाई की भावना जाग्रत होगी और पूरा शहर चमक उठेगा।