scriptBjp:नारी शक्ति पर भरोसा | Trust on women power | Patrika News
अजमेर

Bjp:नारी शक्ति पर भरोसा

उपाध्यक्ष, महामंत्री व मंत्री के कुल 19 पदों में से 7 पर महिलाओं को मौका, भाजपा की शहर जिला कार्यकारिणी घोषित

अजमेरMar 16, 2020 / 11:36 pm

CP

Bjp:नारी शक्ति पर भरोसा

Bjp:नारी शक्ति पर भरोसा

अजमेर. भारतीय जनता पार्टी शहर जिला की कार्यकारिणी में सभी वर्गों को साधने का प्रयास किया गया है। कार्यकारिणी में 8 उपाध्यक्ष, 3 महामंत्री एवं 8 को मंत्री पद का जिम्मा सौंपा गया है। जातिगत समीकरण के लिहाज से भी सूची में पूरा ध्यान रखा गया है। कार्यकारिणी में कुछ को नया मौका दिया गया है तो कुछ चेहरों को यथावत रखा गया है। प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया की ओर से भाजपा शहर जिला कार्यकारिणी की सूची जारी की गई है। पहली बार किशनगढ़ को भी शहर कार्यकारिणी में मौका मिला है। जिला पदाधिकारियों में घीसू गढ़वाल, जयकिशन पारवानी, किशनगोपाल दरगड़, सुलोचना शुक्ला, सीमा अखावत, प्रभा शर्मा, विकास सोनगरा, आनंदसिंह राजावत को उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं रमेश सोनी, वेदप्रकाश दाधीच व संपत सांखला को महामंत्री का जिम्मा दिया गया है। इसी तरह राजेश शर्मा, राजेश घाटे, राजकुमार लालवानी, श्याम वैष्णव, भारती श्रीवास्तव, मंजू शर्मा, कमला जिरोता व संगीता शर्मा को मंत्री पद दिया गया है। महिला शक्ति को तवज्जोजिला कार्यकारिणी में इस पर 6 से 7 अधिक महिलाओं को मौका मिला है। पहली बार 6 नई महिलाओं को उपाध्यक्ष, महामंत्री व मंत्री पद पर जिम्मा सौंपा है। हालांकि अभी सदस्यों की घोषणा होना शेष है। मगर महिलाओं की भागीदारी से भाजपा महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिला है। भाजपा शहर जिलाध्यक्ष डॉ. प्रियशील हाड़ा ने बताया कि कार्यकारिणी में अन्य पदों के साथ सदस्यों की घोषणा भी जल्द होगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो