scriptWater wastage: पाइप लाइन फूटने से बहा हजारों गैलन पानी | Water wastage: pipe line break in ajmer, water flows on road | Patrika News
अजमेर

Water wastage: पाइप लाइन फूटने से बहा हजारों गैलन पानी

सुबह 7.30 बजे तक इलाके में पानी बहता रहा। सूचना देने के कई घंटे बाद जलदाय विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे।

अजमेरOct 07, 2021 / 10:30 am

raktim tiwari

water pipe line break

water pipe line break

अजमेर. आदर्श नगर इलाके में गुरुवार को बीसलपुर की पाइप लाइन टूटने से हजारों गैलन पानी सड़क पर बह गया। इससे सड़कों पर तालाब बन गया। लोगों के जलदाय विभाग को सूचना देने तक पानी की बर्बादी होती रही।
बीसलपुर बांध से देवली, केकड़ी, सरवाड़, नसीराबाद होते हुए माखुपुरा-आदर्श नगर से पाइप लाइन अजमेर पहुंचती हैं। शहर में जल सप्लाई के लिए स्टील की पाइप लाइन डाली गई है। गुरुवार सुबह अचानक आदर्श नगर में स्टील की पाइप लाइन टूट गई। इससे तेज रफ्तार से पानी उफन पड़ा। हजारों गैलन पानी आदर्श नगर मुख्य सड़क, सुभाष नगर को जोडऩे वाली पुलिया और आसपास के इलाकों में बह गया। सुबह 7.30 बजे तक इलाके में पानी बहता रहा। सूचना देने के कई घंटे बाद जलदाय विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे।
बहुत कीमती है पानी

बीसलपुर बांध में इस बार बड़ी मुश्किल से पानी आया है। फिलहाल बांध का जलस्तर 321. 20 आरएल मीटर है। बांध से जयपुर, टोंक और अजमेर जिले को जल सप्लाई होती है। पाइप लाइन टूटने से हजारों गैलन पानी के व्यर्थ बह गया। इससे कई दिनों तक प्यास बुझाई जा सकती थी।

Home / Ajmer / Water wastage: पाइप लाइन फूटने से बहा हजारों गैलन पानी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो