5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Weather change: बादलों ने टपकाई बूंदें, चला धूप-छांव का दौर

www.patrika.com/rajasthan-news
less than 1 minute read
Google source verification
rain drpos in ajmer

rain drpos in ajmer

अजमेर.

फाल्गुन में मौसम लगातार बदल रहा है। मंगलवार सुबह से आसमान पर छाए बादलों ने कई इलाकों में बूंदें टपकाई। हवा चलने से मौसम में भी ठंडापन रहा। बादलों और सूरज में लुकाछिपी का दौर चला।

अलसुबह ही आसमान को बादलों ने आसमान को घेर लिया। सूरज देर तक बादलों में छिपा रहा। बादलों के छितराने पर धूप भी निकली। मौसम में हवा चलने से ठंडापन महसूस हुआ दोपहर करीब 2. 15 बजे कायड़, जयपुर रोड, घूघरा, सिविल लाइंस, पुलिस लाइंस और अन्य इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हुई। शाम तक बादल आसमान पर डेरा जमाए रहे। रात के तापमान में करीब 4 से 6 डिग्री की कमी बनी हुई है।

पारे में उतार-चढ़ाव का दौर
फरवरी के पहले पखवाड़े से पारे में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। 1 से 10 फरवरी तक तापमान 6 से 8.8 डिग्री तक रहा था। 12 से 15 फरवरी के बीच तापमान 12.8 से 15.4 डिग्री के बीच रहा। 16 और 17 फरवरी को पारा नीचे लुढकऱ 9.5 डिग्री पर पहुंच गया। इसके बाद 18 से 22 फरवरी के बीच तापमान 8.8 से 15.4 डिग्री तक रहा। ठंडी हवा चलने से 23 फरवरी को पारा लुढकऱ 12.1 और 24 को 13.4 डिग्री पर पहुंच गया। 24 और 25 को पारा 11 से 13 डिग्री रहा था।