थानाप्रभारी दिनेश कुमावत ने बताया कि पीडि़त आंतेड़ छतरी योजना पानी की टंकी समीप निवासी परमवीर सोनी पुत्र मुंशीराम सोनी ने बताया कि पुष्कर रोड मित्तल अस्पताल के सामने उसकी चाय की थड़ी है। मंगलवार सुबह पड़ोसी गोपाल सेन ने तलवार से हमला कर दिया। घायल को जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया है। उसके दोनों हाथ, कंधे व पैर पर तलवार की चोटें आई है।
…तो कट जाती गर्दन परमवीर ने बताया कि एक वार उसके कंधे पर लगा लेकिन दूसरा वार उसकी गर्दन पर था। तभी उसने अपने हाथ से रोक लिया। इसमें उसके हाथ जख्मी हो गए। इसके बाद भी आरोपी उस पर ताबड़तोड़ वार करता रहा। किसी तरह उसने बचकर मित्तल अस्पताल की ओर भागकर जान बचाई।
गाय पर डाला खोलता पानी परमवीर सोनी ने बताया कि कुछ दिन पहले गोपाल सेन ने एक गाय पर गर्म पानी डाल दिया। उसने गाय पर गर्म पानी डालने पर विरोध किया था। इसके बाद गोपाल की पत्नी आए दिन उसके मकान के सामने कचरा डाल देती। इन बातों को लेकर दोनों परिवार में आए दिन झगड़ा होता था। परमवीर के भाई प्रदीप ने गतदिनों क्रिश्चियन गंज थाने में गोपाल और उसकी पत्नी के खिलाफ शिकायत दी थी। जिस पर पुलिस ने उसको पाबंद किया था।