scriptआत्महत्या : रात को युवक खेत पर गया था,सुबह फंदे पर लटका मिला | Youth committed suicide | Patrika News
अजमेर

आत्महत्या : रात को युवक खेत पर गया था,सुबह फंदे पर लटका मिला

परिजन के अनुसार मृतक विक्षिप्त था,घर से निकलने पर देर रात तक घर नहीं लौटा,सुबह खेत स्थित एक पेड़ पर शव लटका मिला

अजमेरAug 14, 2020 / 07:55 am

suresh bharti

आत्महत्या : रात को युवक खेत पर गया था,सुबह फंदे पर लटका मिला

आत्महत्या : रात को युवक खेत पर गया था,सुबह फंदे पर लटका मिला

अजमेर/चूरू. आजकल आत्महत्या के मामले अधिक बढ़ रहे हैं। विक्षिप्त, तनाव,भावावेश या फिर डिफ्रेशन में आकर जिंदगी खत्म करने वालों की संख्या में इजाफा हो रहा है। इसमें सभी आयु वर्ग के लोग शामिल है। चूरू जिले के सादुलपुर इलाके में गुरुवार को एक युवक शाम को घर पर खाना खाकर खेत की रखवाली करने गया था। दूसरे दिन सुबह देर तक घर नहीं आया तो परिजन को चिंता हुई। खेत पर जाकर देखा तो युवक एक पेड़ पर फंदे पर लटका था। परिजन के अनुसार मृतक मानसिक रूप से परेशान था।
…………………………………………………………………………………………………………………

शव परिजन को सौैंप दिया

थानाधिकारी गुरभूपेन्द्रसिंह ने बताया कि सादुलपुर के वार्ड नं. 40 निवासी रामसिंह ने पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें लिखा है कि उसका बड़ा भाई राजकुमार (30) गत कई दिनों से बीमार था। 12 अगस्त को वह खेत पर गया था। उसका शव हिसार सडक़ के नजदीक खेत स्थित पेड़ पर लटका मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पोस्टमार्टम करा शव परिजन को सौैंप दिया।
फरार आरोपी गिरफ्तार

सादुलपुर पुलिस पर हमला करने तथा जीप को क्षतिग्रस्त करने के आरोप में पुलिस ने फ रार मुख्य आरोपी रामकैलारू निवासी पहाड़सर को गिरफ्तार कर लिया। थानाधिकारी गुरभूपेन्द्रसिंह ने बताया कि बुधवार को गोठ्यां पुलिस चौकी प्रभारी एसआई राजेन्द्रसिंह ने हरियाणा से शराब तस्करी कर अवैध शराब ला रहे रामकैलारू को जीप को रोकने का संकेत दिया था, लेकिन आरोपी पुलिस की जीप को टक्कर मारकर फ रार हो गया।
शराब सहित जीप को लेकर अपने गांव पहाड़सर पहुंचा। किसी मकान में शराब के कर्टनों को खाली कर दिया। पुलिस भी पीछा करती हुई मौके पर पहुंच गई। इस दौरान लोगों ने पुलिस की गाड़ी पर पथराव कर हमला शुरू कर दिया। पुलिसकर्मियों ने जान बचाने के लिए भागने का प्रयास किया, तो लोगों ने घेर लिया। इसके चलते जीप पलट गई। पुलिस को हवाई फ ायर कर अपनी जान बचानी पड़ी थी।

Home / Ajmer / आत्महत्या : रात को युवक खेत पर गया था,सुबह फंदे पर लटका मिला

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो