scriptAMU: कश्मीर और अरुणाचल को भारत के नक्शे से अलग दिखाने वाले पोस्टर पर हुई पहली कार्रवाई, विवाद बढ़ा | Action over Posters in AMU showing kashmir arunachal out of Indian map | Patrika News
अलीगढ़

AMU: कश्मीर और अरुणाचल को भारत के नक्शे से अलग दिखाने वाले पोस्टर पर हुई पहली कार्रवाई, विवाद बढ़ा

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी और विवादों का नाता गहराता जा रहा है।

अलीगढ़Nov 19, 2018 / 03:58 pm

अमित शर्मा

Controversial Posters in AMU

AMU: कश्मीर और अरुणाचल को भारत के नक्शे से अलग दिखाने वाले पोस्टर पर हुई पहली कार्रवाई, विवाद बढ़ा

अलीगढ़। अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी और विवादों का नाता गहराता जा रहा है। आए दिन कुछ न कुछ ऐसा होता है जिसके कारण विवाद जन्म लेता है। एक बार फिर भारत के अधूरे नक्शे वाला पोस्टर एएमयू में लगाए जाने के बाद विवाद बढ़ता दिख रहा है। मामले में भाजपा के ब्रज क्षेत्र उपाध्यक्ष मानवेंद्र सिंह की आपत्ति के बाद विवादित पोस्टर तो पहले ही हटाए जा चुके हैं साथ ही हरकत में आए एएमयू प्रशासन पहली कार्रवाई की है।
यह भी पढ़ें

अखिलेश को हुई देरी लेकिन मुलायम सिंह के बर्थ डे को लेकर बनाया बड़ा प्लान, शिवपाल के मंसूबे हुए ध्वस्त

रजिस्ट्रा ने जारी किया नोटिस

बता दें कि एएमयू के कैनेडी हॉल के ऑडिटोरियम में मशहूर लेखक असगर वजाहत के चर्चित नाटक ‘जिस लाहौर नहीं देख्या’ के मंचन से पहले लगाए गए पोस्टर में भारत का अधूरा नक्शा दिखाया गया। इस पोस्टर के बारे में जानकारी भाजपा के ब्रज क्षेत्र उपाध्यक्ष मानवेंद्र सिंह को हुआ तो उन्होंने एएमयू प्रॉक्टर से अपनी आपत्ति दर्ज कराई। मामला बढ़ता देख अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी प्रशासन ने तत्काल पोस्टर तो हटटवा ही दिए साथ ही कल्चरल एजुकेशन सेंटर की कोऑर्डिनेटर इंचार्ज व ड्रामा क्लब की अध्यक्ष डॉक्टर विभा शर्मा व सीईसी में कार्यरत कर्मचारी अब्दुल मन्नान को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। साथ ही एएमयू रजिस्ट्रार अब्दुल हमीद ने डॉक्टर विभा शर्मा व अब्दुल मन्नान को अपना पक्ष रखने के लिए दो दिन की मोहलत दी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो