scriptअलीगढ़ बेखौफ अज्ञात बदमाशों ने कार सवार पर की फायरिंग | Aligarh fearless unknown miscreants fired on the car rider | Patrika News
अलीगढ़

अलीगढ़ बेखौफ अज्ञात बदमाशों ने कार सवार पर की फायरिंग

उत्तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ के थाना क्वार्सी इलाके के जमालपुर पर बेखौफ बदमाशों के द्वारा उस वक्त गोली कांड की वारदात को अंजाम दिया गया है।

अलीगढ़Jul 05, 2022 / 10:04 pm

Karishma Lalwani

gunshot_mbd.jpg

gun

उत्तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ के थाना क्वार्सी इलाके के जमालपुर पर बेखौफ बदमाशों के द्वारा उस वक्त गोली कांड की वारदात को अंजाम दिया गया है। जब लक्ष्य नगर कॉलोनी निवासी एक निजी हॉस्पिटल का संचालक एक महिला समेत अपने मामा के साथ कार में सवार होकर जिला बुलंदशहर के थाना डिबाई इलाके से वापस लौट रहे थे। उसी दौरान अज्ञात बदमाशों ने कार सवार हॉस्पिटल संचालक पर अचानक सड़क पर दौड़ रही कार पर अवैध हथियारों से फायरिंग कर दी। बदमाशों द्वारा चलाई गई गोली कार के शीशे में जा लगी। आनन-फानन में अज्ञात बदमाशों द्वारा कार पर फायरिंग करने की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल का तफ्तीश में जुटी हुई है।
उत्तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ के थाना क्वारसी इलाके के लक्ष्य नगर कॉलोनी निवासी निजी हॉस्पिटल के संचालक चंद्र विजय सिंह के द्वारा थाने पहुंचकर पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के लिए दी गई लिखित तहरीर में आरोप लगाया गया है कि घटना 5 जून की है। जब वह अपने घर से यूपी के बुलंदशहर जिला थाना डिबाई इलाके में करीब 10 बजे किसी काम से गया था। जिसके बाद डिबाई से अपनी कार में सवार होकर एक महिला समेत अपने मामा के साथ करीब 2:30 बजे अपने घर वापस लौट रहा था। उसी दौरान थाना क्वार्सी इलाके के जमालपुर के पास अज्ञात बदमाशों ने सड़क पर दौड़ रही उसकी कार को निशाना बनाते हुए अवैध हथियारों से फायरिंग कर दी। बदमाशों द्वारा की गई फायरिंग में गोली कार के शीशे में जा लगी। कार के शीशे में गोली लगते ही कार का शीशा चकनाचूर हो गया और गोली चलने के बाद कार में बैठे तीनों लोग घबरा गए। बदमाशों द्वारा कार पर गोली चलाई जाने की सूचना तत्काल इलाका पुलिस को दी गई।
गोली चलने की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में पुलिस घटनास्थल का मौका मुआयना करने के लिए मौके पर पहुंच गई इस दौरान पीड़ित चंद्र विजय सिंह का कहना है कि एक साल पहले छेरत इलाके में रास्ते में पानी निकलने को लेकर कुछ लोगों से विवाद हुआ था। आरोप है कि इसी विवाद के बाद से उस पर लगातार एक के बाद एक कई हमले होते आ रहे हैं। आरोप है कि 19 जुलाई को कुछ अज्ञात बदमाश उसको गोली मारने के इरादे से उसके निजी हॉस्पिटल पहुंचे थे। लेकिन ताला लगा होने के चलते बदमाश वापस लौट गए। इसके साथ ही पीड़ित चंद्र विजय सिंह कार पर गोली चलाने वाले अज्ञात लोगों के पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के लिए लिखित में तहरीर दी गई है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है। इसके साथ ही निजी हॉस्पिटल के संचालक पर हो रहे एक के बाद एक हमले को लेकर भी पुलिस मामले की बारीकी से जांच पड़ताल करने में जुटी हुई है।

Home / Aligarh / अलीगढ़ बेखौफ अज्ञात बदमाशों ने कार सवार पर की फायरिंग

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो