scriptताइवान टेक्नोलोजी से बनेगा अलीगढ़ में ताला, दुनिया को स्मार्ट लॉक करने की तैयारी | Aligarh lock industries mou with Taiwan business lock technology | Patrika News
अलीगढ़

ताइवान टेक्नोलोजी से बनेगा अलीगढ़ में ताला, दुनिया को स्मार्ट लॉक करने की तैयारी

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में बनने वाला ताला अब स्मार्ट लॉक से दुनिया के बाज़ार से दूसरी दुकानों को बंद करने जा रहा है। जी हाँ। अभी तक अलीगढ़ के ताले अपनी ग्रिप और बेहतर लॉक सिस्टम के लिए फेमस थे। लेकिन अब ये स्मार्ट भी होंगे। जिससे बायोमेट्रिक और अन्य स्मार्ट लॉक भी यहाँ बनने लगेंगे। जिससे अलीगढ़ का दबदबा दुनिया भर के बाज़ारों में तेजी से बढ़ेगा।

अलीगढ़Nov 24, 2021 / 07:54 pm

Dinesh Mishra

Aligarh Lock Technology

Symbolic pics of Lock

पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क

लखनऊ. दुनियाभर में यूपी के अलीगढ़ के बने ताले की धाक है। यहां यही टैगलाइन है सिर्फ अपनी ही चाभी से खुलते हैं अलीगढ़ के ताले। लेकिन इन सबके बावजूद अलीगढ़ के ताले इंटरनेशनल स्टैंडर्ड के नहीं है। इसीलिए अब इन तालों में बड़ा बदलाव करते हुए इन्हें और भी हाइटेक तरीके से बनाने का प्रयास जारी है। इसी क्रम में ताइवान की कंपनियों के साथ तकनीक का हस्तांतरण कर अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप ताले बनाए जाएंगे। इसके लिए ताइवान की कंपनियां यहां इंवेस्टमेंट करने जा रही हैं।
25 नवंबर को अलीगढ़ में होगा इंडस्ट्री संवाद

ताइवान की प्रमुख कंपनियां अलीगढ़ की ताला-हार्डवेयर इंडस्ट्री पर बातचीत के लिए 25 नवंबर को अलीगढ़ पहुंच रही हैं। ताइवान अपनी लॉक टेक्नोलॉजी को यहां ट्रान्सफर करेगा। मशीनरी, तकनीक हस्तांतरण व निवेश को लेकर डेलिगेशन अलीगढ़ के उद्यमियों से संवाद करेगा।
क्या कहते हैं एक्सपर्ट

उत्तर प्रदेश में इंडस्ट्री एसोशिएशन के स्टेट सेक्रेटरी मनीष बंसल के अनुसार अलीगढ़ का ताला मजबूती और बेहतर लोकिंग ग्रिप के लिए जाना जाता है। लेकिन बॉयो मैट्रिक लॉक या यूं कहें कि स्मार्ट लॉक बनाने में अभी पीछे हैं। स्मार्ट लॉक बनाने की तकनीक ताइवान के पास हें। ताइवान के साथ आने से पिन सिलेंडर, पैड लॉक, मोर्टिस लॉक के बाद स्मार्ट लॉक का निर्माण भी अलीगढ़ में हो सकेगा।

Home / Aligarh / ताइवान टेक्नोलोजी से बनेगा अलीगढ़ में ताला, दुनिया को स्मार्ट लॉक करने की तैयारी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो