राजस्व वसूली में नगर निगम द्वारा बकायेदारों पर की गई कार्रवाई
अलीगढ़Published: Mar 18, 2023 03:19:07 pm
Aligarh:अलीगढ़ में राजस्व वसूली के लिए नगर निगम लगातार अभियान चला रहा है। विभाग की टीमें वसूली के लिए लगातार लोगों को जागरूक कर रही हैं और राजस्व वसूली का काम कर रही हैं। इसके साथ लापरवाही करने वाले बड़े बकाएदारों पर कार्रवाई भी की जा रही है।


नगर निगम ने 13 लाख का कर बकाया होने पर संपत्ति की सीज
स्टोरी - गृहकर वसूली सुधारने और बड़े बकाएदारों पर शिकंजा कसने के लिए नगर निगम उसकी संपत्ति सील कर रहा है। जिसके चलते जोन-1 दोदपुर में नगर निगम ने कार्रवाई करते हुए एक बड़े बकाएदार की संपत्ति को सील किया है। इसके साथ ही उन्हें तत्काल कर अदा करने का अल्टीमेटम भी दिया है।