scriptभाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने एएमयू और जेएनयू के बारे में कही बड़ी बात | Anti-National activities in AMU JNU Says BJP leader dushyant gautam | Patrika News
अलीगढ़

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने एएमयू और जेएनयू के बारे में कही बड़ी बात

एएमयू औऱ जेएनयू में राष्ट्रविरोध दिखाई देता हैः दुष्यंत गौतम

अलीगढ़Jan 22, 2019 / 07:39 pm

अभिषेक सक्सेना

amu

amu

अलीगढ़। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दुष्यंत गौतम का कहना है कि अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) और जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में राष्ट्र का विरोध दिखाई देता है। एएमयू और जेएनयू में भारत तेरे टुकड़े होंगे इंशाह अल्लाह वाले लोग पैदा होते हैं। यही भारत का विरोध है।
22 करोड़ कमल दीपक जलाएंगे
पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि भाजपा की न किसी योजना में अब तक 22 करोड़ लोगों को लाभान्वित कर चुकी है। इन लाभार्थियों के लिए कमल ज्योति के माध्यम से घर-2 जाकर कमल दीपक जलाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि गौहत्या पर रोक के कारण सड़कों पर गायें दिखाई दे रही हैं। एएमयू में आरक्षण दिलाने के लिए कोई भी पार्टी सामने नहीं आई। उन्हें सिर्फ अनुसूचित जाति, जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग का वोट चाहिए।
पार्टी में कमी है तो समझते हैं
उन्होंने कहा कि दो मार्च तक सिर्फ सरकार की योजनाओं को लोगों तक ले जाएंगे। दो मार्च के बाद उम्मीदवारों के बारे में सोचेंगे। उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर के संबंध में कहा कि पार्टी में कहीं कोई कमी होती है तो ठीक करते हैं। राजभर समझाते हैं तो उनकी बातों को समझा भी जाता है। बीजेपी की नीतियों से जो भी खुश होगा, उसका पार्टी में स्वागत है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो