scriptदुल्हन ने दहेज मांगने पर सॉफ्टवेयर इंजीनियर की बारात लौटाई | bride refuses to marry after groom's family demands dowry in aligarh | Patrika News
अलीगढ़

दुल्हन ने दहेज मांगने पर सॉफ्टवेयर इंजीनियर की बारात लौटाई

मैरिज होम में शादी की खुशियां काफूर हो गईं, जबकि ग्रेटर नोएडा से आई बारात को लड़की ने दहेज मांगने का आरोप लगाते हुए लौटा दिया।

अलीगढ़Feb 10, 2018 / 08:57 am

मुकेश कुमार

अलीगढ़। एक युवती ने साहसिक फैसला लेते हुए दहेज लोभियों को करारा तमाचा मारा है। अतिरिक्त दहेज मांगने पर युवती ने शादी करने से इंकार कर ग्रेटर नोएडा से आई बारात को लौटा दिया। लड़की पक्ष का आरोप है कि भावरों पर लड़के पक्ष द्वारा चार लाख रुपए दहेज की और डिमांड हुई। जिसके बाद युवती ने शादी से इंकार कर दिया। वहीं लड़का पक्ष का कहना है कि युवक और युवती के विचार मेल नहीं खा रहे थे। इसलिए युवती ने शादी से इंकार कर दिया। मामले में पुलिस की भी एंट्री हुई। पुलिस ने दोनों पक्षों में शादी के खर्च को लेकर समझौता कराने का प्रयास किया।

शादी की खुशियां हुई काफूर
मामला क्वार्सी थाना क्षेत्र के राजा गार्डन मैरिज होम का है। जहां ग्रेटर नोएडा से सॉफ्टवेयर इंजीनियर अंकित अपनी बारात लेकर आया था। लड़की पक्ष के अनुसार जयमाल कार्यक्रम हो चुका था। बाराती दावत खा चुके थे। शादी की अन्य रस्में पूरी हो रही थी। भंवर पड़ने के दौरान दुल्हन के टीके को लेकर विवाद हो गया और सुबह होते होते शादी टूट गई। मंडप सजा का सजा रह गया और शादी की खुशियां काफूर हो गई। मेंहदी का रंग फीका पड़ गया। दोनों तरफ से आये रिश्तेदार भी निराश हो गए।

अतिरिक्त दहेज मांगने का आरोप
लड़की पक्ष का कहना है कि पूरी शादी 12 लाख रुपए में तय हुई थी, लेकिन ऐन वक्त पर लड़का पक्ष चार लाख रुपए की और मांग करने लगे। उन्हें समझाने का भी प्रयास किया, लेकिन दूल्हा पक्ष नहीं माना। जिसके चलते लड़की ने शादी करने से इनकार कर दिया। वहीं लड़का पक्ष के मुताबिक दोनों के विचार मेल नहीं खा रहे थे। इसलिए युवती ने शादी करने से इंकार किया। लोगों ने उसे मनाने का प्रयास किया, लेकिन समाधान नहीं हो सका। विवाद बढ़ने पर मौके पर थाना पुलिस भी पहुंच गई। शादी में खर्चे को लेकर दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ। जिसके बाद बारात वापस लौट गई।

Home / Aligarh / दुल्हन ने दहेज मांगने पर सॉफ्टवेयर इंजीनियर की बारात लौटाई

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो