scriptदेवर ने भाभी पर किया जानलेवा हमला | Brother in law Attacked Sister in Law | Patrika News
अलीगढ़

देवर ने भाभी पर किया जानलेवा हमला

आरोपी मानसिक तौर पर बीमार बताया जा रहा है।

अलीगढ़Mar 31, 2018 / 10:53 pm

अमित शर्मा

Crime
अलीगढ़। थाना गांधीपार्क क्षेत्र के दुबे का सराय में देवर ने भाभी को कैंची घोंप डाली। इसी बीच उसे बचाने आई भाभी की मां को भी आरोपी ने कैंची घोंप डाली। मां बेटी को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है।
दुबे के सराए के रहने वाला जगमोहन शहर में एक होटल में काम करता है घर पर उनकी पत्नी सीमा देवी मौजूद थीं। जबकि एक बेटा व बेटी भी घर से बाहर थे। घर पर केवल जगमोहन का भाई बृजमोहन था। इसी बीच सीमा अपनी बड़ी बेटी के बीमार बेटे को देखने के लिए नौरंगाबाद छावनी जा रही थी। तभी आरोपी बृजमोहन आया और आते ही गाली गलौज करते हुए कैंची से हमला कर दिया। कैंची सीमा के पेट व चेहरे पर लगी। इसी दौरान सीमा से मिलने पहुंची उनकी मां राजकुमारी देवी ने बेटी सीमा को बचाने का प्रयास किया तो आरोपी बृजमोहन ने पेट में उनको भी कैंची घोंप डाली। दोनों ने शोर मचाया तो आरोपित भाग निकला। लेकिन पड़ोसियों ने पीछा कर आरोपी को पकड़ लिया। सूचना पर इलाका पुलिस आ गई और मां-बेटी को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी मेंटली डिस्टर्ब है। बहरहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

देवर ब्रजमोहन ने जब भाभी को मारने की कोशिश की तो मां अपनी बेटी को बचाने के लिए आगे आई, लेकिन देवर ने कैंची से दोनों को घायल कर दिया। चाकू लगने के बाद भाभी बेहोश हो गई, मां ने फिर पड़ोसियों से बचाने की गुहार लगाई, पड़ोसियों ने पहुंच कर देवर के कहर से भाभी को बचाया हालांकि घरवालों ने किसी विवाद से इनकार किया है, लेकिन आरोपी बृजमोहन की दिमागी हालत ठीक नहीं बताई जा रही है। घरवालों ने बताया कि वह दिमागी तौर पर डिस्टर्ब है। काम भी छोड़ रखा है। पुलिस के अनुसार पारिवारिक विवाद के चलते भाभी और उसकी मां को कैंची से मारकर घायल कर दिया गया है हालांकि पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है।

Home / Aligarh / देवर ने भाभी पर किया जानलेवा हमला

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो