इगलास विधानसभा क्षेत्र में सोमवार को मतदान हुआ था। आजादी के बाद से यहां सबसे कम 39.06 फीसदी मतदान हुआ। 3.75 लाख मतदाताओ में से 1.46 लाख ने ही अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। कम मतदान होने से भाजपाई हैरान हैं, लेकिन जीत के प्रति आश्वस्त दिखते हैं। 2017 में विधानसभा चुनाव में 64.88 फीसद मतदान हुआ था। तब भाजपा प्रत्याशी राजवीर दिलेर ने रिकॉर्ड मतों से जीत हासिल की थी। 2019 के लोकसभा चुनाव में इस विधानसभा क्षेत्र में 62.31 फीसद मतदान हुआ था। भाजपा को जबर्दस्त वोट मिले थे। इस बार 20 जगह मतदान का बहिष्कार हुआ। दोपहर बाद मतदान शुरू हो सका था।
यह भी पढ़ें– होमगार्डों ने कटोरा लेकर मांगी ‘भीख’, सरकार से की ये अपील ये हैं प्रत्याशी राजुकमार सहयोगी, भाजपा, निवासी पत्थर मार्केट अलीगढ़ अभय कुमार, बसपा, निवासी केशव नगर, आगरा रोड, अलीगढ़ उमेश दिवाकर, कांग्रेस, निवासी करीरपुर, सादाबाद, हाथरस मुकेश कमार, लोकदल, निवासी एमलपुर, कोल, अलीगढ़
हरीश धनगर, राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी, निवासी लोहवन, मथुरा पुष्पेन्द्र सिंह, स्वतंत्र जनता राज पार्टी, निवासी लोधी विहार, सासनी गेट, अलीगढ़ विकास, भारतीय भाईचारा पार्टी, निवासी नुनेर गेट, अलीगढ़ इगलास से अब तक के विधायक
1951-शिवदान सिंह कांग्रेस जीते, राजा बहादुर किशोरी रमण सिंह निर्देल हारे 1957-राजा बहादुर किशोरी रमण सिंह निर्दल जीते, लीडर लक्ष्मी सिंह निर्दल हारे 1959-लीडर लक्ष्मी सिंह निर्दल जीते, शिवदान सिंह कांग्रेस हारे
(उपचुनावः पिटीशन में राजा रमण सिंह को हटाने के बाद) 1962-शिवदान सिंह निर्दल जीते, सोरनलाल शर्मा जनघंस हारे 1967-मोहनलाल गौतम कांग्रेस जीते, शिवदान सिंह निर्दल हारे 1969-गायत्री देवी बीकेडी जीते, मोहनलाल गौतम कांग्रेस हारे
-1974-राजेंद्र सिंह बीकेडी जीते, शंभू सिंह सीपीआई हारे 1977-राजेंद्र सिंह जनता पार्टी जीते, मुख्तयार सिंह कांग्रेस हारे 1980-राजेंद्र सिंह जनता पार्टी जीते, उषा रानी कांग्रेस आई हारीं 1985-राजेंद्र सिंह लोकदल जीते, उदयवीर सिंह कांग्रेस हारे
1989-विजेंद्र सिंह कांग्रेस जीते, राजेंद्र सिंह जनता दल हारे 1991-ज्ञानवती सिंह जनता दल जीते, विक्रम सिंह हिंडौल भाजपा हारे 1993-विजेंद्र सिंह कांग्रेस जीते, विक्रम सिंह हिंडौल भाजपा हारे 1996-मलखान सिंह भाजपा जीते, विजेंद्र सिंह कांग्रेस हारे
2002-विजेंद्र सिंह कांग्रेस जीते, नरेंद्र कुमार दीक्षित बसपा हारे 2004-मुकुल उपाध्याय बसपा जीते, मलखान सिंह रालोद हारे (उपचुनावःविजेंद्र सिंह के सांसद बनने के बाद) 2007-विमलेश सिंह रालोद जीते, मुकुल उपाध्याय बसपा हारे
2012-त्रिलोकीराम रालोद जीते, राजेंद्र सिंह बसपा हारे 2017-राजवीर दिलेर भाजपा जीते, राजेंद्र कुमार बसपा हारे 2019 उपचुनाव हो रहा है