scriptविद्यालय के बाहर किसानों का धरना जारी, बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़, देखें वीडियो | Farmers protest continue outside school over Stray animal | Patrika News
अलीगढ़

विद्यालय के बाहर किसानों का धरना जारी, बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़, देखें वीडियो

प्रशासन की अनदेखी के कारण लगातार तीसरे दिन भी विद्यालय नहीं खुल सका।

अलीगढ़Jan 29, 2020 / 03:28 pm

अमित शर्मा

विद्यालय के बाहर किसानों का धरना जारी, बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़, देखें वीडियो

विद्यालय के बाहर किसानों का धरना जारी, बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़, देखें वीडियो

आगरा। विकास खंड अकोला के गांव जारूआ कटरा के किसान आवारा गोवंशो को पूर्व माध्यमिक विद्यालय में बंद कर गेट के बाहर अनिश्चित कालीन धरने पर बैठे है। किसान प्रशासन से गोवंशों को गौशाला में भेजने की मांग कर रहे हैं। लेकिन प्रशासन ने अभी तक इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया है। प्रशासन की अनदेखी के कारण लगातार तीसरे दिन भी विद्यालय नहीं खुल सका। इससे बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। फिलहाल बच्चों को प्राथमिक विद्यालय में पढ़ाया जा रहा है।

ये है मामला
बता दें कि थाना मलपुरा के गांव जारूआ कटरा के किसान आवारा गोवंशो से बहुत परेशान है। किसानो ने बताया है कि उनके खेतो में आलू, सरसो तथा गेहू की फसल खडी हुई है। जिसे आवारा गोवंश रौंदकर खराब कर रहे है। कई बीघा फसल खराब हो चुकी है। किसानो ने इसकी शिकायत कई बार प्रशासनिक अधिकारियो से की है। लेकिन अधिकारियो ने किसानो की शिकायत की ओर कोई ध्यान नही दिया। इससे परेशान होकर किसानो ने रविवार शाम को गांव में घूम रही 250 गायो को विद्यालय में बंद कर दिया।

प्रशासन के खिलाफ रोष
सोमवार शाम को प्रशासन ने विद्यालय में बंद करीब 100 सांडो को चार डीसीएम में भरकर करीब गौशाला भिजवाया है। लेकिन अभी करीब 150 गाय विद्यालय में बंद है। इनको भी किसान गौशाला में भेजने की मांग कर रहे है। किसानो ने कहा है कि जब तक सभी गाय गौशाला नही भेजी जा रही है तब तक धरना जारी रहेगा। लेकिन बुधवार दोपहर तक एक भी प्रशासनिक अधिकारी धरनास्थल पर नही पहुचा है। जिसके चलते किसानो में प्रशासन के खिलाफ रोष है।

बच्चो के भविष्य के साथ खिलवाड़
प्रशासन की इस अनदेखी के कारण पूर्व माध्यमिक विद्यालय बुधवार को भी नही खुला। जिसके कारण बच्चो को प्राथमिक विद्यालय में ही पढाना पडा। इससे बच्चो के भविष्य के साथ खिलवाड हो रहा है। वहीं प्रशासन के सूत्रो से पता चला है कि आगरा की किसी भी गौशाला में जगह नही है। जिसके कारण ही प्रशासन को देरी हो रही है। प्रशासन विद्यालय में बंद गायो को दूसरे जिले की किसी गौशाला में भेजने की तैयारी कर रहा है।

ये बोले अधिकारी
इस सबंध में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/ खंड विकास अधिकारी अकोला डा0 नंदकिशोर से बात की गई तो उन्होने बताया कि जल्द ही विद्यालय में बंद गायो को गौशाला में भेज दिया जाएगा।
इनपुट: देवेश शर्मा

Home / Aligarh / विद्यालय के बाहर किसानों का धरना जारी, बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़, देखें वीडियो

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो