scriptतनाव के बीच पाकिस्तान रवाना हुए धर्मगुरु, हिन्दू धर्म का करेंगे प्रचार | hindu religious leaders going to pakistan from aligarh news | Patrika News
अलीगढ़

तनाव के बीच पाकिस्तान रवाना हुए धर्मगुरु, हिन्दू धर्म का करेंगे प्रचार

धर्मगुरु ब्रजेश शास्त्री ने कहा कि हम लोग चाहते हैं पाकिस्तान में वेद मंत्र गुंजायमान हो।

अलीगढ़Feb 11, 2018 / 09:33 am

मुकेश कुमार

हिन्दू धर्मगुरु
अलीगढ़। एक जहां तरफ आतंकवादी सरहद पर नापाक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। वहीं, दूसरी तरफ यूपी के अलीगढ़ जिले के हिन्दू धर्मगुरु अपने समर्थकों के साथ भारतीय संस्कृति का प्रचार-प्रसार करने पाकिस्तान रवाना हुए। शनिवार को अलीगढ़ के सांसद सतीश गौतम ने उनको माला पहना कर विदा किया। इस मौके पर हिन्दू धर्मगुरु ब्रजेश शास्त्री ने बताया कि भारतीय संस्कृति का परचम पूरे विश्व में फ़ैल रहा है। एक पकिस्तान ही ऐसा देश है, जहां भारतीय संस्कृति का उदय नहीं हुआ, जबकि वो भारत का ही अंग है।
ये भी पढ़ें: Surya Grahan 2018: साल का पहला सूर्य ग्रहण 16 फरवरी को, जानें सही समय व सावधानियां

पाकिस्तान में करेंगे भारतीय संस्कृति का प्रचार
धर्मगुरु ब्रजेश शास्त्री ने कहा कि हम लोग चाहते हैं भारत के अंग में भारतीय संस्कृति की पताका फहरे। पाकिस्तान में वेद मंत्र गुंजायमान हो। जिस प्रकार हिन्दुस्तान में पाकिस्तान के लोग इस्लाम का प्रचार करते हैं। इसी प्रकार हम लोग पाकिस्तान के अल्पसंख्यक लोगों को मानसिक ताकत देने के लिए वहां जा रहे हैं। शिवरात्रि पर्व तक वहां रहेंगे। ब्रजेश शास्त्री ने बताया कि केंद्र सरकार से पाकिस्तान जाने की अनुमति मिली। इसके बाद वहां जाने का वीजा मिला। धर्मगुरुओं के दल अमृतसर होते हुए पाकिस्तान जाएगा। इस दल में गाजियाबाद और अलीगढ़ के संत शामिल है।
ये भी पढ़ें: आतंकियों की दहशत से छोड़ा कश्मीर, अब भूख और बीमारी से जूझ रहा है ये परिवार

भाजपा सांसद ने बताया अच्छी पहल
भाजपा सासंद सतीश गौतम ने कहा कि ये बहुत अच्छी पहल है। हिन्दू धर्मगुरु अपने देश का संदेश और जो अल्पसंख्यक हिन्दू हैं, वहां जाकर उनका मार्गदर्शन देंगे। अपने देश की भावनाओं को बताएंगे। दोनों देश में आदान-प्रदान रहेगा तो दोनों देशों की मित्रता बनेगी। यही हमारे भारत देश का सबका साथ सबका विकास की योजना है। पाकिस्तान हमेशा विकास की राह पर चले।

Home / Aligarh / तनाव के बीच पाकिस्तान रवाना हुए धर्मगुरु, हिन्दू धर्म का करेंगे प्रचार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो