scriptपरिवार के खिलाफ जाकर किया प्रेम विवाह, गर्भवती हुई युवती तो पति छोड़कर भाग गया, जानिए पूरा मामला! | husband left pregnant wife after six months of love marriage | Patrika News
अलीगढ़

परिवार के खिलाफ जाकर किया प्रेम विवाह, गर्भवती हुई युवती तो पति छोड़कर भाग गया, जानिए पूरा मामला!

छह महीने पहले दोनों ने किया था प्रेम विवाह। पीड़िता ने एसएसपी कार्यालय में न्याय की गुहार लगाई है।

अलीगढ़Jul 12, 2019 / 02:41 pm

suchita mishra

Demo pic

Demo pic

अलीगढ़। सासनी गेट इलाके की एक युवती के लिए प्रेम विवाह करना मुसीबत बन गया। दोनों ने परिवार की मर्जी के खिलाफ शादी की थी। शादी के बाद पति पत्नी बन्नादेवी इलाके में एक किराए के मकान में रह रहे थे। लेकिन छह महीने बाद जब पत्नी गर्भवती हो गई तो पति उसे छोड़कर भाग गया। युवती के परिवार वाले उसे रखने को तैयार नहीं हैं, वहीं ससुराल जाने पर सास ने उसके साथ मारपीट की। परेशान होकर युवती ने एसएसपी कार्यालय पहुंच युवक और उसके परिजनों के खिलाफ मामला दर्ज कराया व कार्रवाई की मांग की।
ये है पूरा मामला
पीड़ित युवती के अनुसार करीब एक साल पहले वो एक शादी के फंक्शन में युवक से मिली थी। इसके बाद दोनों में बातचीत शुरू हो गई। इसी दौरान दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे। लिहाजा दोनों ने छह माह पहले मंदिर शादी कर ली और बन्नादेवी इलाके में किराए के मकान में रहने लगे। युवती के मुताबिक पिछले शुक्रवार को उसके पति ने अपने घर जाने की बात कही और वहां से चला गया। इसके बाद वापस नहीं आया।
युवती के अनुसार वो पांच माह के गर्भ से है। आरोप है कि जब वो अपने पति को ढूंढती हुई अपने ससुराल पहुंची तो उसकी सास ने उसके साथ मारपीट की। जब पीड़ित युवती ने जवां पुलिस से मामले की शिकायत की तो पुलिस ने एनसीआर दर्ज कर मामला रफादफा कर दिया। परेशान होकर उसने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है। जिसके बाद एसएसपी ने जवां थाना पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो