अलीगढ़

आज होगी कल्याण सिंह की पौत्री की शाही शादी, राष्ट्रपति कोविंद, अमित शाह और राजनाथ सिंह समेत कई बड़े नेता होंगे शामिल

शादी समारोह के लिए मस्कट फार्म हाउस को शीशमहल की तर्ज पर सजाया गया है। टीवी एंकर हुसैन संभालेंगे कार्यक्रम की एंकरिंग का जिम्मा।

अलीगढ़Mar 07, 2018 / 12:15 pm

suchita mishra

kalyan singh’s granddaughter

अलीगढ़। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व वर्तमान में राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह की पौत्री पूर्णिमा की शाही शादी आज संपन्न होगी। पूर्णिमा एटा सांसद राजवीर सिंह राजू की बेटी हैं। इस विवाह समारोह में जहां चीफ गेस्ट के रूप में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद शामिल होंगे। इस दौरान वे अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में भी शामिल होंगे।
राष्ट्रपति के साथ ही भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह , केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह , भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय, उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाइक, पश्चिम बंगाल के राज्यपाल केसरीनाथ त्रिपाठी, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत, हरियाणा के राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी, बिहार के राज्यपाल सतपाल मलिक, पूर्व सांसद लाल जी टंडन सहित कई सांसद, मंत्री व आरएसएस के बड़े नेता इस समारोह में शामिल होंगे।
शीश महल की थीम पर सजाया गया विवाह स्थल
पूर्णिमा का विवाह समारोह मस्कट फार्म हाउस में संपन्न होगा। इसके लिए फार्म हाउस को शीशमहल की थीम पर सजाया गया है। शीशमहल के सामने कमल के फूल का सेट बनाया गया है जिस पर पूर्णिमा अपने होने वाले जीवनसाथी कुंवर प्रवीण राज के साथ सात फेरे लेंगी। विवाह स्थल पर वीवीआईपी मेहमानों के भोजन के इंतजाम के लिए एक हॉल को रिजर्व रखा गया है। विवाह समारोह के दौरान मनोरंजन के लिए कई कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। इसके लिए मुंबई से आए तीन इंवेट ग्रुप अपनी रंगारंग पेशकश देेंगे। वहीं जाने माने टीवी एंकर हुसैन मुख्य कार्यक्रम की एंकरिंग का जिम्मा संभालेंगे।
अभिषेक बच्चन की शादी वाला बैंड होगा बारात में
शाही शादी देश का मशहूर चावला बैंड आ रहा है। इस बैंड में रशियन डांसर, आधुनिक उपकरणों से लैस वाद्य यंत्र , रोड लाइट और दूसरी सभी व्यवस्थाएं हैं। आपको बता दें कि अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्य राय की शादी के दौरान भी इसी बैंड को बारात के लिए बुक किया गया था। वहीं हाल ही फिल्म अभिनेता वरुण धवन ने इस बैंड के साथ एक कार्यक्रम में प्रस्तुति दी।
ये होगी खासियत
इस बैंड के साथ हाथी घोड़े और अन्य सामान भी होगा। शीशमहल की तर्ज पर बनाए गए केबिन में बैठकर दूल्हा हाथी पर सवार होगा। राजस्थानी राजघरानों की शादी वाली थीम बारात की होगी। बारात को लेकर सभी तैयारियां एक इंवेट कंपनी संभाल रही है।
 
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.