जानकारी के अनुसार, यूपी के ललितपुर में इंस्पेक्टर के द्वारा नाबालिग से दुष्कर्म की घटना के बाद अब अलीगढ़ जिले में भी खाकी को शर्मसार करते हुए एक सिपाही ने रिश्तेदारी में आई नाबालिग से दुष्कर्म किया है। मामला अलीगढ़ कोतवाली अतरौली क्षेत्र के एक गांव का है। जहां यूपी पुलिस के एक सिपाही ने अपने रिश्तेदार की नाबालिग बेटी के साथ शुक्रवार की रात दुष्कर्म किया। पीड़िता के परिवार ने पुलिस से शिकायत की, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
यह भी पढ़ें-
हथियारों के शौकीन ध्यान दें… अब इन लोगों को सरेंडर करने होंगे लाइसेंस, तैयार की जा रही सूची छुट्टी पर घर आया था सिपाही बताया जा रहा है कि सिपाही छुट्टी पर अपने गांव आया था। इसी गांव में आरोपी सिपाही के अन्य रिश्तेदार भी रहते हैं। उन्हीं रिश्तेदारों में से एक के घर दूसरे जिले में रहने वाली रिश्तेदार की 16 वर्षीय बेटी भी आई थी। उसी दौरान आरोपी सिपाही ने 16 वर्षीय किशोरी को घर ले जाने के बहाने सुनसान रास्ते पर ले जाकर दुष्कर्म किया। किशोरी ने विरोध किया, लेकिन आरोपी सिपाही नहीं माना। किशोरी ने घर पहुंचकर परिजनों को आपबीती बताई, जिसके बाद परिजनों ने केस दर्ज कराया।
यह भी पढ़ें-
पहले अपने जिगरी दोस्त का सर कलम किया फिर पहनाएं अपने कपड़े, जानें क्यों पुलिस अधिक्षक ने किया निलंबित आपको बताते चलें कि नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म का आरोपी सिपाही इस वक्त बुलंदशहर जिले में डायल 112 पर तैनात है। गिरफ्तारी के बाद उसे शनिवार को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जिसके बाद न्यायालय ने जेल भेज दिया। वहीं मामले की सूचना मिलते ही बुलंदशहर पुलिस अधीक्षक ने आरोपी सिपाही को निलंबित कर दिया है।