scriptमायके से ससुराल जा रही महिला की गोली मारकर हत्या, परिजनों ने पति पर लगाया हत्या का आरोप | woman killed family suspected on husband | Patrika News
अलीगढ़

मायके से ससुराल जा रही महिला की गोली मारकर हत्या, परिजनों ने पति पर लगाया हत्या का आरोप

चार साल पहले हुई थी महिला की शादी। अपने पति के साथ बाइक पर ससुराल जा रही थी महिला। अक्सर पति पत्नी के बीच होता था विवाद।

अलीगढ़Mar 15, 2018 / 10:19 am

suchita mishra

Firing

Firing

अलीगढ़। जिले में एक महिला की गोली मार कर हत्या कर दी गई। महिला मायके से पति के साथ ससुराल लौट रही थी। तभी रास्ते में उसे बदमाशों ने गोली मार दी व पति को तमंचे की बट मार कर घायल कर बदमाश मौके से फरार हो गए। गोली लगने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस इस मामले में लूटपाट की घटना से इंकार कर रही है। वहीं महिला के परिजनों ने पति पर हत्या की आशंका जताई है। घटना थाना मडराक के मथुरा बाईपास रोड की है।
चार साल पहले हुई थी शादी
जानकारी के मुताबिक इग्लास की रहने वाली शारुन की शादी चार साल पहले अफसर अली नाम के व्यक्ति के साथ हुई थी। बताया जा रहा है कि शादी के बाद से ही दोनों के बीच अक्सर किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता रहता था। अभी शारुन अपने भाई की शादी में इग्लास गई थी। बताया जा रहा है कि बुधवार को अफसर शारुन को मायके से वापस लेकर आ रहा था, तभी रास्ते में बदमाशों ने लूट के इरादे से दोनों को रोक लिया।
इस बीच शारुन को गोली मार दी व अफसर को तमंचे की बट मारकर घायल कर बदमाश मौके से फरार हो गए। हादसे में शारुन की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं अफसर को घायल अवस्था में जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने किया लूट की घटना से इंकार
इस बारे में थानाध्यक्ष मडराक, दिनेश कुमार दुबे ने बताया कि अफसर और शारुन दोनों इग्लास से आ रहे थे, तभी रास्ते में पुराने मथुरा बाईपास पर गोली मार देने की सूचना मिली। हादसे में शारुन की मौत हो गई व अफसर को घायल अवस्था में इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। थानाध्यक्ष का कहना है कि गोली मारने का क्या इरादा था, इसका फिलहाल पता नहीं चल सका है। लेकिन ये लूट की घटना नहीं है क्योंकि अफसर के पास पूरा पैसा सुरक्षित है, शारुन की जेवरात सुरक्षित हैं। उनकी बाइक व अन्य सामान जो साथ था, वो वहीं सुरक्षित मिला। लिहाजा ये लूटपाट की घटना तो नहीं है। असली वजह क्या है, इस मामले में पूछताछ चल रही है, जल्द ही जांच पूरी कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Home / Aligarh / मायके से ससुराल जा रही महिला की गोली मारकर हत्या, परिजनों ने पति पर लगाया हत्या का आरोप

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो