scriptबच्चों को राशन की व्यवस्था करने के निर्देश | alirajpur news | Patrika News
अलीराजपुर

बच्चों को राशन की व्यवस्था करने के निर्देश

कलेक्टर ने लोगों की समस्याएं सुन तत्काल निराकरण के निर्देश दिए

अलीराजपुरMar 14, 2018 / 01:03 pm

अर्जुन रिछारिया

आलीराजपुर. माता-पिता का सिर पर साया नहीं और जीवन चलाने के लिए जद्दोजहद करते चचंल राठौर और रवि राठौर के लिए मंगलवार को हुई जनसुनवाई खुशी के पल और जीवन की परेशानियां दूर करती नजर आई। जनसुनवाई में कलेक्टर गणेश श्ंाकर मिश्रा के समक्ष अपनी परेशानी रखने पर उन्होंने विभिन्न विभाग प्रमुखों को एक सप्ताह में उक्त दोनों भाई-बहनों को भोजन के लिए राशन की समस्या का तत्काल निराकरण के निर्देश जिला आपूर्ति अधिकारी को दिए।
बच्चों को फास्टर केयर योजना और स्कूल व छात्रावास में भर्ती कराने के निर्देश दिए। सहायक आयुक्त कार्यालय से तत्काल सहायता के रूप में ५ हजार की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। सामाजिक न्याय विभाग के माध्यम से परिवार सहायता योजना से लाभांवित कराने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में विभिन्न समस्याओं और मांगों संबंधी 36 आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर मिश्रा ने सभी आवेदनकर्ताओं से चर्चाकर उनकी समस्याएं जानी। कई आवेदनों का तत्काल निराकरण किया।
जनसुनवाई में ग्राम आम्बी निवासी झमकूबाई के पति की मृत्यु होने पर पीडि़ता को आर्थिक सहायता तत्काल प्रदान करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में विद्युत वितरण कंपनी संबंधित समस्या के आवेदन पर कलेक्टर मिश्रा ने कंपनी अधिकारियों और कर्मचारियों को कार्य सुधार के निर्देश दिए। जनसुनवाई में हैंड पम्प खनन, आवास की मांग सहित कई अन्य समस्याओं को लेकर आवेदनकर्ता उपस्थित हुए। कलेक्टर मिश्रा ने समस्त अधिकारियों को समस्याओं का निराकरण समय सीमा में करने के निर्देश दिए।
उन्होंने जनसुनवाई में प्राप्त होने वाले आवेदनों पर गंभीरता और समय सीमा में कार्यवाही के निर्देश दिए। जनसुनवाई में जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी एमएल त्यागी, अपर कलेक्टर सुरेशचंद्र वर्मा, संयुक्त कलेक्टर शैलेंद्रसिंह सोलंकी, एसडीएम आलीराजपुर केसी ठाकुर, एसडीएम आजाद नगर राजेश मेहता सहित विभिन्न विभागों के विभाग प्रमुख उपस्थित थे।
भाजपा महिला मोर्चा का सम्मेलन आज
भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा नगर मंडल का सम्मेलन 14 मार्च को दोपहर 3 बजे से शगुन गार्डन में होगा। सम्मेलन में लाडली लक्ष्मी योजना, मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना का लाभ लेने वाली महिलाओं एवं महिला मोर्चा द्वारा भाजपा जिलाध्यक्ष के दो साल पूर्ण होने पर उनका भी सम्मान किया जाएगा। यह जानकारी भाजपा महिला मोर्चा नगर मंडल अध्यक्ष मयूरी चौहान एवं जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा नगर मंडल की प्रभारी सारिका राठौर ने दी।

Home / Alirajpur / बच्चों को राशन की व्यवस्था करने के निर्देश

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो