scriptमतदान से पहले कांग्रेस प्रत्याशी समेत मंत्री-विधायक पर FIR दर्ज, जानिए मामला | EC registered fir against on minister mla and congress candidate | Patrika News

मतदान से पहले कांग्रेस प्रत्याशी समेत मंत्री-विधायक पर FIR दर्ज, जानिए मामला

locationअलीराजपुरPublished: Nov 22, 2019 05:48:41 pm

Submitted by:

Faiz

मतदान से पहले कांग्रेस प्रत्याशी समेत मंत्री-विधायक पर FIR दर्ज, जानिए मामला

political news

मतदान से पहले कांग्रेस प्रत्याशी समेत मंत्री-विधायक पर FIR दर्ज, जानिए मामला

अलीराजपुरः देश में चल रहे लोकसभा चुनाव के ऐन पहले मध्य प्रदेश कांग्रेस के दिग्गज नेताओं पर आचार संहिता उल्लंघन का आरोप लगा है, जिसके आधार पर उन सभी पर कैस दर्ज कर लिया गया है। बीजेपी के आरोप और जुटाए साक्ष्यों के आधार पर मंत्री, विधायक, कांग्रेस प्रत्याशी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। जिन नेताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है उनमें, रतलाम-झाबुआ लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया, कैबिनेट मंत्री सुरेंद्र हनी बघेल, कांग्रेस विधायक मुकेश पटेल, समेत कांग्रेस के लगभग आठ अन्य नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है।

EC registered fir against on minister mla and congress candidate

बीजेपी की शिकायत पर दर्ज हुई FIR

आपको बता दें कि, 19 मई यानी आज होने वाले मतदान का चुनाव प्रचार 17 मई की शाम को थम गया था। बावजूद इसके भी शनिवार सुबह कांग्रेस नेताओं द्वारा अलीराजपुर में चुनाव प्रचार करने का आरोप लगा। आरोप लगते ही आयोग ने सबूतों की पड़ताल की। जिसपर बीजेपी नेताओं ने प्रमाण पेश किए। इसपर संज्ञान लेते हुए प्रशासन ने आचार संहिता उल्लंघन के मामले में प्रभारी मंत्री हनी बघेल, कांग्रेस प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया, अलीराजपुर कांग्रेस विधायक मुकेश पटेल सहित करीब 8 अन्य क्षेत्रीय नेता-कार्यकर्ताओं के खिलाफ कोतवाली थाने में नामजद एफआईआर दर्ज की। दर्ज एफआईआर के तहत कांग्रेस जिला अध्यक्ष समेत नपाध्यक्ष पर भी केस दर्ज हुआ है।


सत्ता का दुरुपयोग कर रही है कांग्रेसः बीजेपी

बता दें कि, कांग्रेस प्रत्याशी द्वारा बिना अनुमति किए गए प्रचार की शिकायत बीजेपी ने की थी। जिसके बाद मौके पर पहुंचकर तहसीलदार संतुष्टि पाल ने वीडियो फुटेज और अन्य साक्ष्य के आधार पर उन्होंने अपना प्रतिवेदन जिला निर्वाचन अधिकारी को सौंपा। जिसके बाद कलेक्टर ने सबूतों के आधार पर आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में कैबिनेट मंत्री सुरेंद्र हनी बघेल, कांतिलाल भूरिया, विधायक मुकेश पटेल व कांग्रेस जिलाध्यक्ष महेश पटेल के खिलाफ अलीराजपुर कोतवाली में एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए। निर्वाचन अधिकारी और कलेक्टर के निर्देश के अनुसार, हनी बघेल के अलीराजपुर में प्रवेश समेत प्रमुख कांग्रेसियों पर धारा 144 एवं आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में धारा 188 एवं लोक प्रतिनिधित्व की धारा 151 की 121 की (ग) के तहत एफआईआर दर्ज की है। इधर, बीजेपी ने कांग्रेस को आड़े हाथों लिया। बीजेपी जिला अध्यक्ष ने कहा कि, कांग्रेस सत्ता का दुरुपयोग कर रही है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो