scriptकोरोना वायरस महामारी मुक्ति के लिए जिलेभर में आज गायत्री यज्ञ | Gayatri Yajna across the district today to eradicate the corona virus | Patrika News
अलीराजपुर

कोरोना वायरस महामारी मुक्ति के लिए जिलेभर में आज गायत्री यज्ञ

गृहे-गृहे गायत्री यज्ञ का मुख्य उद्देश्य मानव का कल्याण, पर्यावरण संरक्षण तथा कोरोना वायरस महामारी से मुक्ति

अलीराजपुरMay 30, 2020 / 10:54 pm

kashiram jatav

कोरोना वायरस महामारी मुक्ति के लिए जिलेभर में आज गायत्री यज्ञ

कोरोना वायरस महामारी मुक्ति के लिए जिलेभर में आज गायत्री यज्ञ

आलीराजपुर. अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में विश्व शांति, वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से मुक्ति व पर्यावरण संरक्षण के लिए गायत्री परिवार के साधक तथा धर्म प्रेमी जनता एक दिवसीय गृहे गृहे गायत्री यज्ञ अभियान में रविवार को घरो में प्रात: 9 से 12 बजे तक एक साथ एक समय होगा।
जिला समन्वयक संतोष वर्मा ने बताया कि अभियान में 100 देशों के 10 लाख घरों में गायत्री यज्ञ सम्पन्न होगा। इसी श्रृंखला में जिले कि पांचों तहसील जोबट,चन्द्रशेखर आजाद नगर,क_ीवाडा, सोंडवा और आलीराजपुर के गांवों के 5000 घरों में गायत्री यज्ञ सम्पन्न होगा। इसमें विश्व शांति और कोरोना महामारी कि मुक्ति के लिए गायत्री मंत्र व महामृत्युंजय मंत्र कीआहुति यज्ञ भगवान को समर्पित की जाएगी।
गृहे-गृहे गायत्री यज्ञ का मुख्य उद्देश्य मानव का कल्याण, पर्यावरण संरक्षण तथा कोरोना वायरस महामारी से मुक्ति है। इसके लिए परिजन अपने-अपने घरों में स्वयं गायत्री यज्ञ सम्पन्न करेंगे। यज्ञ में औषधीयुक्त हवन सामग्री में चावल,गुड,घी जौ, तिल, जावित्री, गुगल आदि सामग्री से यज्ञ भगवान को आहुति समर्पित की जाएगी। इस अभियान को सफल बनाने के लिए जोबट से डॉ. शिवनारायण सक्सेना, चन्द्रशेखर आजाद नगर से बाबूलाल वाणी,क_ीवाडा से खुरबान तोमर, सोंडवा से रामलाल तोमर और आलीराजपुर से बद्रीलाल राठौड़ तथा जिले कि सभी सक्रिय महिलाएं व युवा प्रकोष्ठ के युवा अपनी टीम के साथ घर घर जाकर यज्ञ के लिए सम्पर्क किया।
अवैध शराब बेचने के आरोपी पर अर्थदंड
आलीराजपुर ञ्च पत्रिका. कोर्ट ने अवैध रूप से शराब बैचने के आरोपी को अर्थदंड से दंडित किया है। चांदपुर पुलिस ने ं एक ढाबे में विकास उर्फ विकेशसिंह अवैध शराब बेचते हुए पकड़ा था। पुलिस द्वारा मौके से आरोपी के कब्जे से शराब जप्त की गई तथा आरोपी के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध किया एवं विचारण के लिए अभियोग पत्र न्यायालय मे पेश किया गया। विचारण न्यायालय ने आरोपी विकास उर्फ विकेश को 700 रूपए के अर्थदण्ड से दण्डित किया। उक्त जानकारी सूचना अभियोजन अधिकारी केएम कनाश ने दी।

Home / Alirajpur / कोरोना वायरस महामारी मुक्ति के लिए जिलेभर में आज गायत्री यज्ञ

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो