बरसते पानी में छोटे-छोटे बच्चों के साथ गुजरात से पैदल आए मजदूर
शुक्रवार को अलसुबह 15 से 20 लोगों का जत्था गुजरात से पैदल आया। इसमें महिला व बच्चे भी शामिल हैं। मजदूरों ने बताया कि वे अहमदाबाद, डाकोर, गुजरात से पैदल चलकर यहां पहुंचे। उनके पास भोजन के लिए रुपए भी नहीं थे। जब उनसे कोरोना वायरस की महामारी बीमारी के बारे में पूछा तो बोले गुजरात में सभी फैक्ट्रियां बन्द कर दी गई हैं। सभी जगह काम बन्द होने से हमें अपने घर जाने के लिए बोला है। हमारे पास पैसा भी नहीं है। बच्चों के साथ जैसे-तैसे पैदल चलकर भींगते हुए यहां पहुंचे। ये मजदूद आम्बुआ और जोबट के आसपास के हैं। जो आवागमन बन्द होने और कोई सुरक्षा नहीं मिलने के चलते पैदल अपने ग्राम की ओर रवाना हो गए।
कोरेना के संदिग्ध बाहर के देशों व अन्य राज्यों से चंद्रशेखर आज़ाद नगर में आए लोगों में स्वाथ्य विभाग ने 23 लोगों की होम क्वारेटाइन सूची में दर्ज किया है। इनमें 6 मजदूर अहमदाबाद से मजदूरी करके आए हैं और शेष 17 लोग सऊदी अरब व इराक से यात्रा कर लौटे हैं। उनके घरों पर नगर के किसी भी व्यक्ति को आने जाने की मनाई की गई है। उन्हें घरों में बन्द कर दिया गया है।