scriptअंचल में धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस | Independence day celebrated with great pomp in the region | Patrika News
अलीराजपुर

अंचल में धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस

आलीराजपुर में कलेक्टर ने किया ध्वजारोहण, सांस्कृतिक कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

अलीराजपुरAug 17, 2019 / 05:37 pm

राजेश मिश्रा

Alirajpur

अंचल में धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस

आलीराजपुर. स्वतंत्रता दिवस का मुख्य कार्यक्रम कलेक्टर सुरभि गुप्ता के मुख्य आतिथ्य में खेल परिसर मैदान पर हुआ। आयोजन गरिमामय वातावरण में पूरे उत्साह और हर्ष के साथ मनाया गया। निर्धारित समय पर मुख्य अतिथि कलेक्टर सुरभि गुप्ता ने सुबह ध्वजारोहण किया। इसके बाद राष्ट्रगान एवं म.प्र. गान हुआ। तत्पश्चात मुख्य अतिथि द्वारा परेड का निरीक्षण किया जाएगा। मुख्यमंत्री कमलनाथ का प्रदेशवासियों के नाम संदेश का वाचन मुख्य अतिथि कलेक्टर सुरभि गुप्ता ने किया। तत्पश्चात मुख्य अतिथि द्वारा तिरंगे रंग के गुब्बारों को आकाश में छोड़ा गया। इसके बाद सशस्त्र बल द्वारा हर्ष फ ायर और भारत माता की जयघोष से पूरा वातावरण गूंज उठा। सशस्त्र एसएएफ, जिला पुलिस बल, जिला महिला पुलिस बल, होम गार्ड, एनसीसी सीनियर एवं जूनियर पीजी कॉलेज, एनसीसी जूनियर उत्कृष्ट विद्यालय, स्काउट दल मावि बोरखड, गाइड दल कमावि बोरखड, गाइड दल कउमावि आलीराजपुर, गाइड दल कमाविक्र एक, गाइड दल क.शि.प. आलीराजपुर, महिला सशक्तिकरण शौर्य दल, चौकीदार दल एवं जवाहर नवोदय विद्यालय बैंड दल ने कदम से कदम मिलाते हुए मार्चपास्ट किया। मुख्य अतिथि कलेक्टर सुरभि गुप्ता द्वारा परेड की सलामी एवं परेड कमांडर से परिचय प्राप्त किया। इसके बाद स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं शहीदों के परिजन का शॉल-श्रीफ ल से सम्मान किया गया।
नप अध्यक्ष ने फ हराया तिरंगा
चंद्रशेखर आजाद नगर. स्वतंत्रता दिवस पर चंद्रशेखर आजाद नगर में आजादी की वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर समस्त शासकीय व प्राइवेट संस्था के अलावा विभिन्न संगठनों ने अपने संस्थानों में तिरंगा लहराया व स्कूली छात्र-छात्राओं ने नगर में प्रभातफेरी निकालकर देशभक्ति के नारों से नगर को गुंजायमान कर दिया। प्रभातफेरी में सभी संस्थाओं के छात्र-छात्राएं बस स्टैंड पर आजाद ग्राउंड पहुंचे। यहां पर नगर परिषद द्वारा सभी को मिठाई का वितरण किया गया। यहां अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर नगर परिषद अध्यक्ष निर्मला डावर, जनपद पंचायत अध्यक्ष कामना गोवर्धन, पूर्व विधायक माधोसिंह डावर, नगर परिषद के समस्त पार्षद, नगर के गणमान्य नागरिक, कांग्रेस नगर अध्यक्ष राजेश जायसवाल, पार्षद नारायण अरोड़ा, एसडीएम संजीव पाण्डे, तहसीलदार यशपालसिंह मुझाल्दा, नायब तहसीलदार जितेंद्र सोलंकी, जनपद पंचायत सीईओ मनोज निगम, टीआई कैलाश बारिया, बीएओ रामकिशोर तोमर, सीएमओ इकबाल मनिहार सहित अधिकारी, कर्मचारी व समस्त शासकीय व प्राइवेट संस्थाओं के प्राचार्य व स्कूली छात्र-छात्राओं ने पुष्पांजलि अर्पित की। इसके पश्चात नगर परिषद अध्यक्षा निर्मला डावर ने झंडावंदन कर ध्वज फ हराया। पुलिस गार्ड व स्काउट दल द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी के साथ राष्ट्रगीत गाया गया। 15 अगस्त स्वतंत्रता की वर्षगांठ को यादगार बनाते हुए एसडीएम संजीव पांडे की पहल से इस वर्ष संस्थाओं द्वारा देशभक्ति की शानदार प्रस्तुतियां भी छात्र-छात्राओं द्वारा दी गई। कार्यक्रम में मनमोहक प्रस्तुतियों पर प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार दिए गए। प्रथम पुरस्कार अंशुल विद्या मन्दिर, द्वितीय सरस्वती शिशुमन्दिर व तृतीय पुरस्कार उत्कृष्ट विद्यालय को दिया गया। संचालन नीलेश शाह, हेमेंद्र गुप्ता ने किया। आभार जनपद सीईओ मनोज निगम ने माना।

chandra shekhar aazad nagar
स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया
उमराली. सोंडवा विकासखंड के ग्राम उमराली में स्वतंत्रता दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया। ग्राम के सभी शासकीय व अशासकीय विद्यालयों में सुबह संस्था प्रमुखों द्वारा झंडा वंदन किया गया। उसके बाद सभी विद्यालय के छात्र-छात्राओं की प्रभातफेरी निकाली गई। प्रभातफेरी में बच्चे आगे आगे तिरंगा झंडा लेकर चल रहे थे व भारत माता की जय, वंदे मातरम, आधी रोटी खाएंंगे देश को बचाएंंगे जैसे नारे लगाते हुए चल रहे थे। एकलव्य विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बैंड की धुन पर प्रभातफेरी निकाली। प्रमुख मार्गों से होते हुए सभी शासकीय व अशासकीय विद्यालयों की प्रभातफेरी ग्राम पंचायत भवन पर पहुंची, जहां पर सरपंच गमाबाई ने महात्मा गांधी की तस्वीर पर पूजा-अर्चना व माल्यार्पण किया। इसके बाद झंडा वंदन और राष्ट्रगान हुआ। पुलिस चौकी पर एकलव्य स्कूल के छात्र-छात्राएं एकत्रित हुए। यहां पर थाना प्रभारी व टीआई सुनीता मंडलोई ने झंडा वंदन किया व बैंड की धुन पर सामूहिक राष्ट्रगान हुआ। उसके बाद सभी विद्यालय के छात्र-छात्राओं को मिठाई का वितरण किया गया। शासकीय विद्यालयों में बच्चों को भोजन करवाया गया।
Umrali

Home / Alirajpur / अंचल में धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो