scriptउपाध्याय चंडीगढ़ में प्रिसिंपल ऑफ द ईयर अवॉर्ड से सम्मानित | Upadhyay Honored with the Principal of the Year Award in Chandigarh | Patrika News
अलीराजपुर

उपाध्याय चंडीगढ़ में प्रिसिंपल ऑफ द ईयर अवॉर्ड से सम्मानित

Alirajpur News : शिक्षा एवं इनोवेशन क्षेत्र में दी जा रही शानदार सेवाओं को देखते हुए राष्ट्रीय स्तर के भीष्म डिटरमिनेशन 2019 अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है

अलीराजपुरNov 20, 2019 / 06:01 pm

राजेश मिश्रा

उपाध्याय चंडीगढ़ में प्रिसिंपल ऑफ द ईयर अवॉर्ड से सम्मानित

उपाध्याय चंडीगढ़ में प्रिसिंपल ऑफ द ईयर अवॉर्ड से सम्मानित

आलीराजपुर. प्राचार्य कृष्णचन्द्र उपाध्याय को उनके द्वारा शिक्षा एवं इनोवेशन क्षेत्र में दी जा रही शानदार सेवाओं को देखते हुए राष्ट्रीय स्तर के भीष्म डिटरमिनेशन 2019 अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। प्राचार्य कृष्णचन्द्र उपाध्याय को उनकी शिक्षा के क्षेत्र में की गई उपलब्धि जिससे मुख्य रूप से भारत सरकार के द्वारा पिछले तीन वर्षो में चयनित युवा वैज्ञानिक उपलब्धियां एवं इंडिया इंटरनेशनल विज्ञान महोत्सव कोलकाता में आयोजित आमंत्रण, साथ ही इसरो अहमदाबाद में की गई शैक्षणिक यात्रा प्रमुख रही। यह अवॉर्ड नवनीध भारद्वाज की उपस्थित में चंडीगढ़ गु्रप ऑफ कॉलेज के डायरेक्टर जनरल डॉ. जीडी बंसल द्वारा रंगारंग कार्यक्रम में दिया गया। इसमें शिक्षा के क्षेत्र की महान विभूतियों के साथ सांसद प्रेम सिंह चंद्र माजरा सहित राजनीतिक हस्तियां भी मौजूद थी। इस अवसर पर पटेल पब्लिक स्कूल के चेयरमैन महेश पटेल एवं अध्यक्ष सेना पटेल ने कहा, शिमला, देहरादून, दिल्ली बेंगलूरु व अन्य के प्राचार्यों के साथ प्राचार्य का अवॉर्ड प्राप्त करना आलीराजपुर के लिए गर्व की बात है। महेश पटेल ने बताया कि इस अवॉर्ड से मुख्य रूप से आलीराजपुर के छात्र/छात्राओं को पहचान एवं लाभ मिलेगा। केन्द्रीय विद्यालय झाबुआ के प्राचार्य जेपी वोहरे, नवोदय विद्यालय झाबुआ प्राचार्य अब्दुल हमीद, प्राचार्य एवं समन्वयक शालिनी व्यास ने बधाई दी।
एम-राशन मित्र ऐप से होगा खाद्यान्न पर्ची के सत्यापन का कार्य
आलीराजपुर. जिला आपूर्ति अधिकारी एसके मिश्रा ने बताया कि म.प्र शासन के निर्देशानुसार प्रदेश सहित आलीराजपुर जिले में भी राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत जारी खाद्यान्न पर्ची का सत्यापन जिले में गठित 634 दलों द्वारा घर-घर जाकर किया जाएगा। प्रत्येक दल में 2-2 लोग हैं, सत्यापन उपरांत जो गलत तरीके से खाद्यान्न प्राप्त कर रहे हैं, उन्हें पृथक किया जा सकेगा और जो पात्र परिवार के नवीन सदस्य जिनका नाम अभी तक जुड़ा नहीं है, उनके जोडऩे की कार्रवाई की जाएगी। शासन द्वारा सर्वे हेतु एम-राशन मित्र का नया ऐप बनाया गया है, जिसके द्वारा सर्वे का कार्य दलों द्वारा घर-घर जाकर एम-राशन मित्र ऐप के माध्यम से किया जाएगा। एम-राशन मित्र ऐप का प्रशिक्षण कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित किया गया। इस अवसर पर विशेष रूप से कलेक्टर सुरभि गुप्ता उपस्थित हुईं। प्रशिक्षण में समस्त विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे। उक्त प्रशिक्षण में एनआईसी के अधिकारीगण द्वारा एम राशन मित्र ऐप का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में कलेक्टर सुरभि गुप्ता ने बताया कि यह शासन की महत्वाकांक्षी योजना है, उन्होंने समस्त एसडीएम, सीईओ जनपद, महिला बाल विकास विभाग को निर्देशित किया कि जिले के प्रत्येक ब्लॉक स्तरीय अमले को ट्रेनिंग देकर इस अभियान के महत्व के बारे में जानकारी दी जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि यह कार्य पूर्ण गम्भीरता से किया जाकर सर्वे कार्य किया जाए, जिससे वास्तविक गरीबों को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम का लाभ मिल सके।

Home / Alirajpur / उपाध्याय चंडीगढ़ में प्रिसिंपल ऑफ द ईयर अवॉर्ड से सम्मानित

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो