scriptमुख्तार की मौत के बाद काशी विश्वनाथ पहुंची कृष्णानंद राय की पत्नी अलका राय | Alka Rai reached Kashi Vishwanath after Mukhtar's death. | Patrika News
प्रयागराज

मुख्तार की मौत के बाद काशी विश्वनाथ पहुंची कृष्णानंद राय की पत्नी अलका राय

मुख्तार अंसारी की मौत के बाद स्व कृष्णानंद राय की पत्नी अलका राय काशी विश्वनाथ दर्शन के लिए पहुंची हैं।

प्रयागराजMar 29, 2024 / 12:33 pm

Krishna Rai

alka_rai.jpg
माफिया मुख्तार अंसारी की बिमारी से मौत के बाद स्व कृष्णानंद राय की पत्नी अलका राय वाराणसी के काशी विश्वनाथ धाम पहुंची। और उन्होंने दर्शन भगवान शिव का दर्शन पूजन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कृष्णानंद राय की हत्या की घटना के बाद से होली नहीं मनाई है, लेकिन आज का दिन उनके लिए होली का त्यौहार है। इसके अलावा उन्होनें कहा कि वो अपने पति के साथ हुई घटना को लेकर बाबा विश्वनाथ से ही न्याय की मांग करती थीं, और आज वह न्याय मिल गया।
बतादें कि माफिया की मौत पर अलका काफी खुश दिखीं और लगातार यही कह रहीं थीं कि आज न्याय मिल गया।
कृष्णानंद राय के साथ हुई थी सात लोगों की मौत
साल 2005 में मुख्तार गैंग ने तत्कालीन भाजपा विधायक कृष्णानंद राय पर हमला कर दिया था। उस समय एके ४५ से लगभग ५०० फायरिंग हुई थी। घटना में विधायक कृष्णानंद राय सहित सात लोगों की मौत हुई थी। इस घटना से पूरा पूर्वांचल हिल गया था।

Home / Prayagraj / मुख्तार की मौत के बाद काशी विश्वनाथ पहुंची कृष्णानंद राय की पत्नी अलका राय

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो