scriptLok Sabha Elections 2024: आरक्षण पर झूठ बोलकर गुमराह कर रही कांग्रेस : शाह | Lok Sabha Elections 2024 Congress is misleading by lying on reservation BJP Amit Shah | Patrika News
राष्ट्रीय

Lok Sabha Elections 2024: आरक्षण पर झूठ बोलकर गुमराह कर रही कांग्रेस : शाह

लोकसभा चुनाव के आगे बढऩे के साथ ही सभी राजनीतिक दलों के नेताओं के बीच बयानबाजी तीखी होती जा रहा है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा आरक्षण खत्म करना चाहती है तो भाजपा ने उन पर झूठ बोलने का आरोप लगाते कहा कि कांग्रेस ने दलितों और ओबीसी का आरक्षण छीनकर मुसलमानों को दे दिया।

नई दिल्लीApr 29, 2024 / 06:56 am

Anand Mani Tripathi

नई दिल्ली. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा है कि राहुल गांधी आरक्षण के नाम पर झूठ बोल रहे हैं और लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। भाजपा आरक्षण वापस लेने की दिशा में काम कर रही होती तो वह अब तक ऐसा कर चुकी होती। राहुल गांधी ने कहा था कि भाजपा तीसरी बार चुनकर आने पर पिछड़े वर्गों का आरक्षण वापस लेना चाहती है।
एक साक्षात्कार में शाह ने दोहराया कि जब तक भाजपा के नेतृत्व वाला एनडीए सत्ता में है, तब तक अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षण या कोटा पर कोई पुनर्विचार नहीं होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा इस देश की सत्ता पर 10 साल से काबिज है और दो बार पूर्ण बहुमत के साथ चुनी गई है। हम वास्तव में देश में आरक्षण समाप्त करने की मंशा या प्रेरणा से काम कर रहे होते तो अब तक ऐसा हो चुके होते।
उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कर्नाटक में सत्ता में आने के बाद कांग्रेस ने मुसलमानों के लिए 4 प्रतिशत आरक्षण की घोषणा की। तेलंगाना में भी मुसलमानों के लिए 5 फीसदी आरक्षण की घोषणा की। कांग्रेस एसटी, एससी और ओबीसी का आरक्षण कम कर उसे मुसलमानों को दे रहे हैं।

Home / National News / Lok Sabha Elections 2024: आरक्षण पर झूठ बोलकर गुमराह कर रही कांग्रेस : शाह

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो