scriptअतीक के करीबियों की दर्जन भर बसे हुईं सीज, साथ जुड़े हर नाम की तलाश कर रही पुलिस | Bahubali Atiq Ahmad Close People in Trouble hindi News | Patrika News
प्रयागराज

अतीक के करीबियों की दर्जन भर बसे हुईं सीज, साथ जुड़े हर नाम की तलाश कर रही पुलिस

अतीक अहमद के करीबी पूरी तरह से अब प्रशासन के राडार पर हैं। अतीक के नाम और उनके रसूख का फायदा उठाने वालों के लिये भी अब मुश्किले बढ़ गईं हैं।

प्रयागराजAug 09, 2017 / 04:23 pm

प्रसून पांडे

इलाहाबाद. अतीक अहमद के करीबी पूरी तरह से अब प्रशासन के राडार पर हैं। अतीक के नाम और उनके रसूख का फायदा उठाने वालों के लिये भी अब मुश्किले बढ़ गईं हैं। बता दें कि, कल देर शाम से लेकर रात तक सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में अतिक्रमणकारियों और डग्गामार गाडियों के चालक निशाने पर रहे। दरअसल, इलाहाबाद और उसके बाहर अतीक और उनके करिबियो की सैकड़ों गाड़ियां चलती हैं। कल सीओ सिविल लाइंस ने अवैध रुप से चल रही बारह बसों के साथ एक टवेरा को सीज कर दिया। मौके पर मिले कुछ वाहन चालकों का भी चालान किया गया। 
सिविल लाइन क्षेत्र में फायर स्टेशन चौराहा, पत्रिका चौराहा, हनुमान मंदिर चौराहा से कई सालों से प्रतापगढ़ लखनऊ रोड पर गाड़ी चालकों से आए दिन मारपीट की जानकारी मिलती रही है। जिसके बाद सीओ सिविल लाइंस ने कार्यवाही की। पुलिस के अनुसार यह सभी बस चालक अतीक के करीबी हैं। और इनसे रोड वेज कर्मचारियों से लेकर यात्री तक परेशान थे।
ये सभी बस स्टैंड के आस -पास ग्रुप में रहते थे और किसी से भी आये दिन विवाद कर लेते थे । इनके पास ना कोई बस के कागज थे और ना चलाने की परमिशन थी। रोडवेज के राजस्व को नुकसान पहुंचाने की शिकायत थी।
पुलिस अफसरों ने जब की जांच की तो पता चला कि वाहनों की डग्गामारी कराने वाले सभी अतीक करीबी हैं। पुलिस के अनुसार रोडवेज के कुछ अधिकारियों की मिलीभगत से यह सारा खेल चल रह था। जिसके कारण कार्यवाही नहीं हो रही थी। जब मामला उच्चधिकारियों तक पहुंचा तो सीओ सिविल लाइंस श्रीशचंद्र को कार्रवाई के निर्देश दिए गए। सीओ सिविल लाइंस फोर्स के साथ निकले फायर स्टेशन चौराहा हनुमान मंदिर के पास सड़क के किनारे खड़ी 12 ऐसी प्राइवेट बसों को चेकिंग में पकड़ा जिनके पास कुछ भी नही था।बसे कब की कई कितनी पुरानी है । किसके नाम पर है कोई जानकारी नही मिली पुलिस के अनुसार यह सभी अतीक के करीबियों की है जो जबरन चल रही है।
अतीक अहमद के नाम बस चलाने वालो की जाांच की जा रही है। आरटीओ ऑफिस से सभी के रिकोर्ड मंगाए गये हैं।बारह बसों के साथ एक टवेरा भी सीज की गई है। पुलिस इस बात की भी जाँच कर रही है। की यह सभी गाड़िया कहां से आयी हैं। कहीं यह चोरी की तो नही है। सिविल लाइंस बस स्टैंड के पास चल रहे कार स्टैंड के पास वही गाड़िया खडी होंगी जिनके पास उस रुट पर गाड़ी चलने की परमिशन होगी।
साथ ही अभी और उन गाडियों को खोज की जा रही जो अवैध अतीक या उनके करीबियों के नाम पर चल रही है। सभी को सीज करने का आदेश दिया गया है। इन दिनों लगातार अतीक के सभी करीबियों पर पुलिस की नजर है। अतीक या उनके किसी भी रिश्तेदार के साथ कोई भी कारोबार करने वालों पर पुलिस नजर बनाये हुए है। अतीक अहमद के साथ जुड़े हर नाम पर पुलिस का पहरा है। अतीक की मदद करने वाले पर भी निह्बानी तेज़ कर दी गई है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो