scriptआज संगम नगरी इलाहाबाद में पांचवें दौरे पर अमित शाह, भाजपाई ने की भव्य स्वागत की तैयारी | BJP Leader Amit Shah Visit In Allahabad News in hindi | Patrika News
प्रयागराज

आज संगम नगरी इलाहाबाद में पांचवें दौरे पर अमित शाह, भाजपाई ने की भव्य स्वागत की तैयारी

Amit Shah Allahabad Visit : पूजा-अर्चना कर साधू-संतों संग करेंगे मंत्रणा

प्रयागराजJul 27, 2018 / 01:48 pm

sarveshwari Mishra

Amit Shah

अमित शाह

इलाहाबाद. भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह शुक्रवार गुरु पूर्णिमा के अवसर पर तीर्थराज प्रयाग में संगम की रेती पर आज पहुंच रहे हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के आगमन को लेकर भाजपाई नेता बेहद उत्साहित है। अपने नेता के स्वागत के लिए भाजपा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भव्य तैयारी कर रखी है। तो वही संत समाज ने भी अमित शाह के स्वागत में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते है। गुरुपूर्णिमा पर शाह संगम नगरी में स्थित मौज गिरी आश्रम में सदियों पुराने भृगु ऋषि द्वारा स्थापित भगवान शिव का अभिषेक कर आशीर्वाद लेंगे।
पांचवे दौरे पर पंहुच रहे शाह
भाजपा नेतृव का आगमन भले ही पूरी तरह धार्मिक बनाया गया है।लेकिन आगमन के सियासी निहतार्थ बनने लगे है।गौरतलब है कि अमित शाह पांचवी बार संगम नगरी के दौरे पर आ रहे हैं। अमित शाह लोकसभा 2014 से पहले बतौर प्रदेश प्रभारी शहर में आये थे। इस दौरान अमित शाह ने भाजपा नेताओं के साथ विज्ञान परिषद सभागार में बैठक की दी। 2016 में भाजपा की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में शामिल हुए। वही बीते विधानसभा चुनाव के मद्देनजर दो बार उनका आगमन शहर मे आगमन हुआ था।
भाजपाई भव्य स्वागत को तैयार
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन पर भाजपा महानगर अध्यक्ष अवधेश गुप्ता ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन पर उनके भव्य स्वागत की तैयारी की गई है। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं से पूरे अनुशासन में रहने का निर्देश दिया गया है।वही पार्टी के नेता और कार्यकर्ता अमित शाह से मिलने को बेताब है। महानगर द्वारा तैयार की जा रही सूची में सभी अपना नाम दर्ज करवाने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा रखे हैं। ऐसे में महानगर अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी के कई वरिष्ठ नेता शहर में है और उनकी दिशा दिशा.निर्देश पर काम किया जा रहा है।
ख़ास होगी परोसी जाने वाली खीर
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह प्रयाग बाघंबरी गद्दी मठ पर संतों के साथ बैठक कर उनकी मांगों को सुनेंगे साथ ही श्री राम मंदिर निर्माण सहित गौ रक्षा आंदोलन से जुड़े मुद्दों पर विस्तृत चर्चा करेंगे। जिसके बाद संतों.महंतों और पीठाधीश्वरों के साथ अमित शाह मठ बाघंबरी गद्दी में प्रसाद लेंगे जिनके आश्रम में सात्विक भोजन बनाया जाएगा भोजन में अमित शाह को आठ मेवे से बनी खीर परोसी जाएगी। आश्रम की ही गाय के दूध से खीर बनाई जाएगी। खीर में काजू, बादाम, गरी, चिरौंजी, मखाना, छुहारा, मुनक्का, किसमिस डाला जाएगा। साथ ही मटर.पनीर, लौकी, तरोई, भिंडी की सब्जी अरहर, मसूर की दाल दी जाएगी। आश्रम का प्रसाद बिना लहसुन और प्याज के बनेंगा।
सख्त पहरे में गुजरेगा काफिला
वहीं अमित शाह के आगमन को लेकर शहर की सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद कर दी गई है। एयरपोर्ट से लेकर मौज गिरी आश्रम संगम लेटे हुए हनुमान मंदिर की निगहबानी सीसीटीवी कैमरे से की जाएगी। साथ ही सुरक्षा के मद्देनजर एडिशनल 8 एडिशनल एसपी 26 डिप्टी एसपीए 64 इंस्पेक्टर 209 एसआई 13 महिला एसआई 1427 सिपाही सिपाही 95महिला सिपाही 3 टियर स्क्वायड 6 कम्पनी पीएसी तैनात की गई है।
By -Prasoon Pandey

Home / Prayagraj / आज संगम नगरी इलाहाबाद में पांचवें दौरे पर अमित शाह, भाजपाई ने की भव्य स्वागत की तैयारी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो