scriptशादी के एक महीने बाद ही संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, दोनों ने की था दूसरी शादी | bride hainging suicide in allahabad after one month marriage | Patrika News
प्रयागराज

शादी के एक महीने बाद ही संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, दोनों ने की था दूसरी शादी

शादी के एक महीने बाद ही संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, परिजनों ने कहा दहेज के लिए बेटी को मार डाला

प्रयागराजJul 29, 2019 / 05:08 pm

Ashish Shukla

up news

शादी के एक महीने बाद ही संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, दोनों ने की था दूसरी शादी

प्रयागराज. जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र के कंदई गांव में एक विवाहिता ने शादी के एक महीने बाद ही फांसी लगाकर जान दे दिया। उसके परिजनों का आरोप है कि ससुराल के लोगों ने दहेज के लिए गला दबाकर मार डाला। तहरीर के आधार पर पुलिस ने पति से पूछताछ शुरू कर दिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

नवाबगंज थाना इलाके के कंदई गांव के रहने वाले राजकुमार पाल की शादी संग्रामगढ़ के साड़ाहर्षपुर निवासी ललिता देवी पुत्री देवनाथ पाल से 28 जून को हुई थी। दोनों की शादी को महज एक महीने ही हुए थे कि रविवार की रात को सविता ने संदिग्द परिस्थितियों में फांसी लगा ली। घर के लोगों की रोने की आवाजें सुनकर आसपास के लोग जमा हो गये। सविता के शव को फांसी के फंदे से नीचे उतारा गया। तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। घटना की जानकारी होते ही मां-बहन भी बेटी की ससुराल आ पहुंचे। ये लोग पति सास ससुर पर दहेद के लिए गले दबाकर मारने का आरोप लगाया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
दोनों ने की थी दूसरी शादी

बतादें कि इसके पहले राजकुमार और ललिता दोनों की शादी कहीं और हुई थी। राजकुमार का अपनी पहली पत्नी से विवाद चल रहा था जबकि ललिता का पति किसी हादसे में जान गंवा चुका था। ललिता को एक चार साल का बेटा भी है। राजकुमार से शादी करने के फैसले के वक्त उसने अपन चार साल के बेटे को भी साथ ही रहने की अनुमति ली थी। राजकुमार भी इस बात से सहमत था दोनों ने विवाह के साथ ही कोर्ट मैरिज भी किया था। लेकिन महज एक महीने के बाद ही आखिर ललिता की जान कैसे गई ये हर किसी को हैरना करने वाला है।

Home / Prayagraj / शादी के एक महीने बाद ही संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, दोनों ने की था दूसरी शादी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो