scriptकांग्रेस के नेता प्रमोद तिवारी ने राम मंदिर निर्माण को लेकर भाजपा पर निशाना साधते हुए कही,ये बड़ी बात | Congress leader Pramod Tiwari spoke on Ram temple | Patrika News
प्रयागराज

कांग्रेस के नेता प्रमोद तिवारी ने राम मंदिर निर्माण को लेकर भाजपा पर निशाना साधते हुए कही,ये बड़ी बात

कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य व सदन में विपक्ष के उप नेता प्रमोद तिवारी ने सिविल लाइंस स्थित अपने आवास पर राम मंदिर निर्माण पर भाजपा पर निशाना साधते हुए नेता प्रमोद तिवारी ने कह डाली यह बात..

प्रयागराजDec 24, 2023 / 11:03 pm

Pravin Kumar

pramod_tiwari.jpg

प्रमोद तिवारी।

Prayagraj News: राज्यसभा सदस्य व सदन में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण पर भाजपा पर ताबड़तोड़ हमले बोले, रविवार को सिविल लाइन्स एलगिन रोड स्थित आवास पर पत्रकारों से वार्ता के दौरान सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा की रामजन्म भूमि पर मंदिर निर्माण का भाजपा का कोई इरादा नहीं था। कहा की सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद मंदिर निर्माण हुआ है। प्रमोद तिवारी ने राम मंदिर का शिलान्यास स्थानीय पुरोहितों से कराने की बात कही। वहीं पीएम मोदी के जाने पर भी ऐतराज जताया। कहा की प्रधानमंत्री राजनितिक दल से जुड़ा होता है। वहीं प्रमोद तिवारी ने कहा की भाजपा भगवान राम की पुजारी नहीं, व्यापारी है।
इस दौरान पत्रकारों द्वारा पूछे सवाल पर सपा कांग्रेस में बढ़ रही तलखियो को लेकर प्रमोद तिवारी ने खारिज करते हुए कहा की सपा कांग्रेस में दूरियां नहीं नजदीकियां बढ़ी है। कहा की जल्द ही सीटों के बटवारें पर भी साझा बातचीत इंडिया गठबंधन की होगी। वहीं इंडिया एलायंस के पीएम चेहरे को लेकर प्रमोद तिवारी ने दो टूक शब्द में कहा की हम चुनाव परिणाम के बाद सर्वसहमति से इसपर फैसला करेंगे।
इस मौके पर पूर्व विधयाक विजय प्रकाश, जिलाध्यक्ष सुरेश यादव, अरुण तिवारी, मुकुंद तिवारी, हसीब अहमद, संजय तिवारी, मनोज पासी, गौरव पाण्डेय, उदय यादव साहित आदि लोग मौजूद रहें

Hindi News/ Prayagraj / कांग्रेस के नेता प्रमोद तिवारी ने राम मंदिर निर्माण को लेकर भाजपा पर निशाना साधते हुए कही,ये बड़ी बात

ट्रेंडिंग वीडियो