25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रयागराज माघ मेले में कोरोना की दस्तक, मिले 273 नए केस, हजार के पार पहुंचा एक्टिव केस

एक तरह जहां विधानसभा चुनाव नजदीक है वहीं दूसरी ओर पूरे देश में कोरोना तेजी के साथ पैर पसार रहा है। उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में कोरोना का कहर जारी है। ऐसे में प्रयागराज जिले में कोरोना मरीजों का धमाका लगातार हो रहा है। मंगलवार को माघ मेला समेत जिले में कुल 273 नए कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

प्रयागराज

•

image

Sumit Yadav

•

Updated: 11 Jan 2022, 10:23 PM IST

प्रयागराज माघ मेले में कोरोना की दस्तक, मिले 273 नए केस, हजार के पार पहुंचा एक्टिव केस

प्रयागराज माघ मेले में कोरोना की दस्तक, मिले 273 नए केस, हजार के पार पहुंचा एक्टिव केस

प्रयागराज: प्रयागराज जिले में कोरोना मरीजों का धमाका लगातार हो रहा है। मंगलवार को माघ मेला समेत जिले में कुल 273 नए कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं। लगातार कोरोना केस में बढ़ोत्तरी को लेकर जनपद में पाबंदी बढ़ा दी गई है। अगर इसी तरह से कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या है तो लॉकडाउन लगने का आसार तेज हो जाएगी। जिले में कोरोना मरीजों के भर्ती के लिए अस्पताल में व्यवस्था बढ़ा दी गई है। कोरोना के कुल एक्टिव केस हजार के पार पहुंच गया है। अब तक प्रयागराज में कोरोना से दो की मौत हो गई है।

यह भी पढ़ें: Magh Mela 2022: माघ मेले में हवाई गुब्बारा और चमकीली लाइटें बताएंगी सही दिशा, श्रद्धलुओं के लिए बने लॉक रूम

लगातार हो रहा कोरोना मरीजों में इजाफा

जिला सर्विलांस अधिकारी एसीएमओ एके तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद में लगातार कोरोना मरीजों में इजाफा हो रहा है। जिले में लगातार जांच का दायरा बढ़ा दिया गया है। एक दिन में लगभग 10 हजार से अधिक लोगों की जांच हुई है जिसमें से 274 नए केस सामने आए हैं। जिले में जांच की दायरा और तेज हो गई है। कोरोना से लड़ाई सभी को मिलकर लड़ना होगा। प्रयागराज ज्यादातर कोरोना के मरीज सिविल लाइन, सुलेम सराय, नवाबगंज, धूमनगंज, सलोरी, सोरांव, मीरपुर आदि शहरी इलाकों में मिल रहे हैं।

माघ मेले में मिले कोरोना मरीज

प्रयागराज के माघ मेले पर कोरोना का साया मडराने लगा है। मेला क्षेत्र में मिले 7 नए कोरोना मरीज मिलने से हड़कंप मच गया है। मेला क्षेत्र में कुल 587 लोगों की जांच की गई थी। मेला क्षेत्र में आए ड्यूटी पर तैनात पांच पीएससी के जवान एक पुलिस कांस्टेबल, एलआईयू जवान हैं जो कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। यह जवान बाहर के जिलों से आकर माघ मेला ड्यूटी के लिए पहुंचे हैं। सभी को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 14 जनवरी से प्रयागराज के संगम तट पर माघ मेला शुरू होगा। मेले से पहले प्रदेश भर से पुलिस कर्मियों की तैनाती होगी। इस बार भी माघ मेले में 5 हज़ार के करीब पुलिसकर्मी तैनात होंगे।

यह भी पढ़ें: माघ मेले में बिना लाइफ जैकेट के संगम की सैर नहीं कर सकेंगे श्रद्धालु, नाविकों ने की प्रशासन से यह मांग, इन नियमों का करना होगा पालन

लापरवाही पड़ेगी भारी

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर नानक सरन ने जानकारी देते हुए कहा कि जनपद के लोगों द्वारा किये गए लापरवाही भारी पड़ सकती है। इसीलिए सभी को माक्स निश्चित रूप से लगाना है। घर से बिना किसी काम के न निकले, अगर बहुत जरूरी काम हो तो तभी बाजार आये। इसके साथ ही कोरोना के प्रति लड़ने की लड़ाई में एक साथ हो और प्रतिदिन सेनेटाइजर का इस्तेमाल करें। किसी भी काम को करने से पहले हाथ को साफ करें और खाना से पहले हैंड वॉश और सेनेटाइजेशन जरूर से जरूर करें।

अस्पताल में भर्ती मरीजों की स्थिति बेहतर

एलथ्री कोरोना अस्पताल स्वरूपरानी में भर्ती संक्रमित मरीजों की स्थिति बेहतर है। एक तरह जहां कोरोना मरीजों में इजाफा हो है वहीं दूसरी ओर मरीजों स्वास्थ्य में सुधार भी हो रहा है। अस्पताल में कोरोना दवाई की कमी न हो और बेहतर इलाज हो इसका ध्यान दिया जा रहा है।

बड़ी खबरें

View All

प्रयागराज

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग