scriptबागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री 19 फरवरी को प्रयागराज में लगाएंगे दिव्य दरबार | Dhirendra Krishna Shastri will hold divine court in Prayagraj on 19th | Patrika News
प्रयागराज

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री 19 फरवरी को प्रयागराज में लगाएंगे दिव्य दरबार

19 फरवरी को पं धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री प्रयागराज आ रहे हैं। उनके कार्यक्रम को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं।

प्रयागराजFeb 05, 2024 / 08:31 am

Krishna Rai

bageshvar_dham.jpg
19 फरवरी को बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में दिव्य दरबार लगाएंगे। यह कार्यक्रम प्रयागराज के यमुनापार इलाके में स्थित कुंवरपट्टी गांव में आयोजित किया गया है। कुंवरपट्टी गांव के जनसेवक व भाजपा नेता इंद्रदेव शुक्ल द्वारा हर साल अपने आवास पर स्थित मां शीतला मंदिर पर कृपा महोत्सव आयोजित किया जाता है। इस साल मां शीतला कृपा महोत्सव में ही राजू शुक्ला द्वारा २१ गरीब कन्याओं का सामुहिक विवाह भी कराया जा रहा है। जिसमें धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री भी उपस्थित रहेंगे, और वो सभी वर कन्याओं को अपना आशिर्वाद देेंगे। इस दौरान उनके द्वारा वहीं पर दिव्य दरबार भी लगाया जाएगा।
अलौकिक होता है कृपा महोत्सव
प्रयागराज के कुंवरपट्टी गांव में भाजपा नेता राजू शुक्ला द्वारा कराया जाने वाला पांचा दिवसीय मां शीतला कृपा महोत्सव काफी अलौकिक होता है। पांचो दिन मां शीतला की भव्य पूजा होती है। जिसमें हजारों श्रध्दालु उपस्थित होते हैं। इस कार्यक्रम में देवी जागरण का भी आयोजन होता है। जिसमें महान भोजपुरी कलाकार मनोज तिवारी, दिनेश लाल यादव, कल्पना पटवारी, दिनेश लाल यादव निरहुआ, रवि किशन अपनी सुरीली आवाज से भजनों की प्रस्तुति दे चुके हैं।

Hindi News/ Prayagraj / बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री 19 फरवरी को प्रयागराज में लगाएंगे दिव्य दरबार

ट्रेंडिंग वीडियो