scriptपुष्प प्रदर्शनी को देखने के बाद जिलाधिकारी ने कहा- मनुष्य में फूलों की खुशबू और उनके रंगों से बढ़ती है ऊर्जा | District Magistrate Sanjay Kumar Khatri observed the flower exhibition | Patrika News

पुष्प प्रदर्शनी को देखने के बाद जिलाधिकारी ने कहा- मनुष्य में फूलों की खुशबू और उनके रंगों से बढ़ती है ऊर्जा

locationप्रयागराजPublished: Mar 06, 2022 10:36:05 pm

Submitted by:

Sumit Yadav

रविवार को फल, शाकभाजी व पुष्प प्रदर्शनी को जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री ने अवलोकन किया। जिलाधिकारी द्वारा प्रदर्शनी के लेआउट व पुष्प कलाकृतियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह उद्यान प्रेमियों के पूरे वर्षों की मेहनत का परिणाम होता है। ये वर्ष भर मेहनत कर फूल व फल के पौधे तैयार करते हैं ऐसी प्रतियोगिता होने से आम जनमानस का प्रकृति के प्रति रूझान बढ़ता है।

पुष्प प्रदर्शनी को देखने के बाद जिलाधिकारी ने कहा- मनुष्य में फूलों की खुशबू और उनके रंगों से बढ़ती है ऊर्जा

पुष्प प्रदर्शनी को देखने के बाद जिलाधिकारी ने कहा- मनुष्य में फूलों की खुशबू और उनके रंगों से बढ़ती है ऊर्जा

प्रयागराज: राजकीय उद्यान के द्वारा चन्द्रशेखर आजाद पार्क में तीन दिवसीय पुष्प प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। रविवार को फल, शाकभाजी व पुष्प प्रदर्शनी को जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री ने अवलोकन किया। जिलाधिकारी द्वारा प्रदर्शनी के लेआउट व पुष्प कलाकृतियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह उद्यान प्रेमियों के पूरे वर्षों की मेहनत का परिणाम होता है। ये वर्ष भर मेहनत कर फूल व फल के पौधे तैयार करते हैं ऐसी प्रतियोगिता होने से आम जनमानस का प्रकृति के प्रति रूझान बढ़ता है। प्रदर्शनी में इस वर्ष फोटोग्राफी एवं पेन्टिंग को सम्मिलित किया जाना प्रदर्शनी के विस्तार का ***** है।
यह भी पढ़ें

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने की बड़ी टिप्पणी: प्राथमिकी दर्ज करने के बाद हाथ नहीं धो सकता मजिस्ट्रेट, निष्पक्ष विवेचना कराने की है जिम्मेदारी

जिलाधिकारी ने बच्चों को प्रकृति की ओर आकर्षित करने हेतु अधिक से अधिक संख्या में लोगों को प्रदर्शनी के अवलोकन हेतु अनुरोध किया। मनुष्य में फूलों की खुशबू एवं उनके रंगों से ऊर्जा बढ़ती है ऐसे में इस प्रदर्शनी को बच्चों को अवश्य दिखाना चाहिये। औद्यानिक फसलों पर किये गये कार्यों के परिणाम काफी समय बाद दिखायी देते हैं। अतः इसके लिए निरन्तर प्रयास किये जाने की जरूरत होती है। फूलों को सुन्दर बनाने के लिए उद्यान प्रेमी काफी दिनों तक मेहनत करते हैं इसके परिणाम है कि आज यह फूलों की घाटी चन्द्रशेखर आजाद पार्क, का बैण्ड स्टैण्ड अपनी सुन्दरता के लिए लोगों का मन अपनी ओर खिचता है।
यह भी पढ़ें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इस मंत्री ने सपा पर किया तंज, कहा- रस्सी जल गई लेकिन ऐंठन नहीं गई, 10 मार्च को बची गर्मी होगी शांत

इस प्रदर्शनी को कुल-27 भागों में विभक्त किया गया था। जिसमें कुल-437 प्रतियोगियों ने 2640 प्रविष्टियाॅं प्रदर्शनी में लगायी। इसमें गमलों में मौसमी फूल, जैसे, जेरेनियम,फ्लाक्स, बरवीना, डहेलिया, कलेडुला, आदि शोभाकार एवं हरे-भरे पौध,कैक्ट्स एवं सकुलेन्ट पौधे, गमलों में सब्जियों के पौधे गुलाब व अन्य पुष्पों के कट फ्लावर, महिलाओं व बच्चों द्वारा निर्मित पुष्प विन्यासध्आकृतियाॅं फलों के बने पदार्थ, बोनसाई, शहद, फोटोग्राफी व पेन्टिंग आदि की प्रतियोगितायें की गयी। उद्यान अधीक्षक ने बताया कि पुष्प प्रदर्शनी प्रातः 08ः00 बजे से रात्रि 09ः00 बजे तक प्रतिदिन आम जनमानस के लिए खुले रहेगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो