कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पूर्वंचल में एक फिर से कमल का फूल खिलाने का समय आ गया है। 2022 में फिर से भाजपा की सरकार बनने जा रही है। 7 फरवरी को पूर्वांचल के भाई, बहनों ठगों और माफियाओं को पहचानिए। ये सिर्फ आपका वोट लूटने के लिए, आनन फानन में एक हुए हैं, ठगबंधन के झांसे में नहीं आना है। एक तरफ लोककल्याणकारी, विकासवादी, राष्ट्रवादी हैं और दूसरी तरफ कुर्सी के मौसमी ठेकेदार।