scriptखतरे के निशान से डेढ़ सेंटीमीटर ऊपर है गंगा-यमुना, हजारों लोग हुए बेघर, टूट सकता है 2013 का रिकॉर्ड | Ganga-Yamuna is one and a half centimeters above the danger mark | Patrika News

खतरे के निशान से डेढ़ सेंटीमीटर ऊपर है गंगा-यमुना, हजारों लोग हुए बेघर, टूट सकता है 2013 का रिकॉर्ड

locationप्रयागराजPublished: Aug 27, 2022 11:57:56 am

Submitted by:

Sumit Yadav

तीन दर्जन से अधिक गांवों का संपर्क टूट गया है और 120 से अधिक गांव बाढ़ के चपेट से आ गए हैं। शहरी इलाकों में बाढ़ का पानी घुसने से लगभग 50 हजार परिवारों ने बाढ़ शिविर में ठिकाना बना लिया है। बाढ़ की विकराल स्थिति देखते हुए जिला प्रशासन ने 100 बाढ़ चौकियों को सक्रिय कर दिया है और 15 राहत शिविर को सक्रिय किया है।

खतरे के निशान से डेढ़ सेंटीमीटर ऊपर है गंगा-यमुना, हजारों लोग हुए बेघर, टूट सकता है 2013 का रिकॉर्ड

खतरे के निशान से डेढ़ सेंटीमीटर ऊपर है गंगा-यमुना, हजारों लोग हुए बेघर, टूट सकता है 2013 का रिकॉर्ड

प्रयागराज: प्रयागराज में गंगा-यमुना रौद्र रूप में बहना शुरू कर दिया है। दोनों नदिया खतरे के निशान से डेढ़ सेंटीमीटर ऊपर बहना शुरू कर दिया है। मध्य प्रदेश, राजस्थान और दिल्ली से आ रहे पानी से यमुना उफान पर है। जलस्तर बढ़ने से प्रयागराज चारों तरफ से बाढ़ के पानी से घिर गया है। जिसकी वजह से तीन दर्जन से अधिक गांवों का संपर्क टूट गया है और 120 से अधिक गांव बाढ़ के चपेट से आ गए हैं। शहरी इलाकों में बाढ़ का पानी घुसने से लगभग 50 हजार परिवारों ने बाढ़ शिविर में ठिकाना बना लिया है। बाढ़ की विकराल स्थिति देखते हुए जिला प्रशासन ने 100 बाढ़ चौकियों को सक्रिय कर दिया है और 15 राहत शिविर को सक्रिय किया है। गंगा- यमुना दोनों नदियों का जलस्तर 85.29 सेंटीमीटर रिकॉर्ड किया गया है।
2013 का टूटेगा रिकॉर्ड

लगातार बढ़ रहे गंगा-यमुना के जलस्तर से जिला प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। इस तरह से जलस्तर बढ़ता रहा तो 2013 में आईं बाढ़ का रिकॉर्ड टूट जाएगा। दोनों नदियों में लगातार जलस्तर में वृद्धि हो रही है। 27 अगस्त को सुबह से ही दोनों नदियों में जलस्तर में बढ़ोत्तरी आई है। गंगा-यमुना खतरे के निशान को पार कर गई हैं। गंगा का जलस्तर 85. 29 मीटर व यमुना जा जलस्तर 85.29 मीटर रिकॉर्ड किया गया है। जिले में खतरे का निशान 84.73 मीटर पर हैं। जिला प्रशासन ने अलर्ट जारी करते हुए जानकारी दी है कि नदियों का जलस्तर अभी में बढ़ोत्तरी होगी। ऐसे में 2013 का रिकॉर्ड टूटने की संभावना बनी है।
इन जगहों से आ रहा है गंगा-यमुना में पानी

प्रयागराज जिलाधिकारी संजय खत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार की सुबह से छोटे गए पानी का असर प्रयागराज की दोनों नदियों में दिखने लगा है। केन नदी से 3.5 लाख क्यूसेक, बेतवा से चार लाख क्युसेट, चंबल नदी का पानी धौलपुर बांध से 9 लाख क्यूसेट पानी, हथनीकुंड बैराज बांध से 4 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। इस वजह गंगा-यमुना नदी में जलस्तर बढ़ने की रफ्तार तेज हो गई है। इसके अलावा उत्तरखंड में हो रही बारिश की वजह से हरिद्वार व कानुपर बैराज व नरोरा बांध से 6 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है।
एनडीआरएफ और पुलिस की टीम तैनात

शुक्रवार को जलस्तर में बढ़ोत्तरी को देखते हुए कई इलाकों में एनडीआरएफ और पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। शहर के 40 इलाके और 120 गांव बाढ़ के चपेट में आ गए हैं। बाढ़ में फसे 50 हजार लोग शनिवार को बाढ़ शिविर में ठिकाना बना लिया है। पुलिस बल और एनडीआरएफ के जवानों द्वारा पानी में फसे लोगों को घर से सुरक्षित जगह पहुंचाने का सिलसिला जारी है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में 270 नावों और 23 स्टीमर संचालित की जा रही हैं।
यह भी पढ़ें

मसाज पार्लर में महिला कर्मचारी से फेस मसाज करा रहे दरोगा का वीडियो वायरल, एसएसपी ने किया सस्पेंड

खतरे के निशान से डेढ़ सेंटीमीटर ऊपर है गंगा-यमुना, हजारों लोग हुए बेघर, टूट सकता है 2013 का रिकॉर्ड
बाढ़ प्रभावित इलाकों में बंद की गई बिजली आपूर्ति

प्रयागराज में लगातार जलस्तर हो रहे जलस्तर बढ़ोत्तरी के चलते बाढ़ ग्रस्त इलाकों में बिलजी आपूर्ति रोक दी गई है। इसके साथ ही गंगा-यमुना के तटीय इलाकों में राहत सामग्री पहुंचाई जा रही है। बाढ़ ग्रस्त इलाका बेली, करेली, रसूलाबाद, बघाड़ा, राजपुर आदि निचले इलाकों में प्रशासन में नजर जमाया है। बाढ़ क्षेत्रों में 24 घंटे जवानों की तैनाती कर दी गई है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो