scriptकिन्नरों के लिए Yogi सरकार की नई पहल, अब सीधे तौर पर मिलेगी इस सरकारी सुविधा का लाभ | Kinner Ward to be Built in Government Hospital in Prayagraj | Patrika News

किन्नरों के लिए Yogi सरकार की नई पहल, अब सीधे तौर पर मिलेगी इस सरकारी सुविधा का लाभ

locationप्रयागराजPublished: Aug 09, 2022 11:50:14 am

Submitted by:

Karishma Lalwani

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के अंतर्गत किन्नरों के लिए विभिन्न व्यवस्थाएं आयोजित की जा रही हैं। किन्नर कल्याण बोर्ड के गठन के बाद यूपी में ही अन्य सुविधाएं भी उनके लिए शुरू की जा रही हैं। अब किन्नरों को सीधे तौर पर सरकारी सुविधाओं का लाभ मिलेगा।

kinner.jpg

File Photo Of Kinner (Third Gender)

उत्तर प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में अब किन्नरों के लिए अलग से वार्ड बनेगा। यह वार्ड प्रदेश के सभी सरकारी अस्पतालों में बनेगा जिसकी शुरुआत संगमनगरी प्रयागराज से होगी। सभी सरकारी अस्पतालों में पांच बेड का अलग किन्नर वार्ड बनाया जाएगा। सबसे पहले यह सुविधा प्रयागराज के मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज से संबद्ध स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल में शुरू की जा रही है। किन्नर कल्याण बोर्ड की मेंबर कौशल्या नंद गिरि (टीना मां) ने इस बारे में कहा कि बीजेपी की ओर से प्रदेश में थर्ड जेंडर यानी कि किन्नरों को मुख्यधारा में लाने की कोशिश की जा रही है। आमजन की तरह ही किन्नरों को भी सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे तौर पर मिल सकेगा।
किन्नरों के लिए आयोजित हो रही और भी व्यवस्थाएं

जिला प्रशासन की ओर से किन्नरों को पहचान पत्र जारी किया जाएगा। जिले के डीएम की ओर से यह पहचान पत्र निर्गत किए जाएंगे। अब तक तीन किन्नरों को प्रयागराज में पहान पत्र दिए जा चुके हैं। कौशल्या नंदगिरी के मुताबिक, किन्नरों के लिए और भी व्यवस्थाएं की जा रही हैं। सार्वजनिक स्थानों पर बनने वाले पब्लिक शौचालय में पुरुष और महिला के साथ ही थर्ड जेंडर के लिए भी अलग से व्यवस्था की गई है। पूरे प्रदेश में किन्नरों की गणना होगी। इसका पूरा विवरण तैयार करके राज्य सरकार के पास भेजा जाएगा ताकि किन्नरों के वेल्फेयर के लिए योजनाएं लाई जा सकें। किन्नरों की समस्याओं के निवारण के लिए अलग से सेल भी बनाया जाएगा।
यह भी पढ़ें – शादी की जिद पर टावर पर चढ़ा प्रेमी, जैसे ही उतरा फिर जीजा चढ़ गए, जानें क्यों

योगी सरकार में किन्नर कल्याण बोर्ड का गठन

प्रदेश की योगी सरकार ने किन्नर समाज की समस्याओं को देखते हुए प्रदेश में किन्नर कल्याण बोर्ड का गठन किया है। जिसके तहत हर जिले में किन्नर कल्याण बोर्ड के मेंबर जाकर बैठकें कर रहे हैं। इन बैठकों में विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहते हैं। जिससे किन्नरों की समस्याओं को लेकर विभागीय अधिकारियों को कार्रवाई के लिए आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए जाते हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो