scriptप्रयाग की धरती से हर घर तिरंगा कार्यक्रम का संदेश पूरे देश तक पहुंचना चाहिए- केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी | Minister Smriti Irani said the message of the tricolor should reach th | Patrika News
प्रयागराज

प्रयाग की धरती से हर घर तिरंगा कार्यक्रम का संदेश पूरे देश तक पहुंचना चाहिए- केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने सम्बोधन में कहा कि प्रधानमंत्री ने सभी लोगो से हर घर तिरंगा फहरायें जाने का आह्वाहन किया गया है। उनके इस आह्वाहन के साथ पूरा देश जुड़ गया है। प्रयाग की इस पुण्य धरती से हर घर तिरंगा कार्यक्रम का संदेश पूरे देश तक पहुंचना चाहिए। आगे कहा कि कोविड से जब पूरा विश्व बंद पड़ गया था, तब प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की विकास की गति को रूकने नहीं दिया गया।

प्रयागराजAug 13, 2022 / 07:06 pm

Sumit Yadav

प्रयाग की धरती से हर घर तिरंगा कार्यक्रम का संदेश पूरे देश तक पहुंचना चाहिए- केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी

प्रयाग की धरती से हर घर तिरंगा कार्यक्रम का संदेश पूरे देश तक पहुंचना चाहिए- केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी

प्रयागराज: आजादी के अमृत महोत्सव एवं हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत केन्द्रीय मंत्री, महिला एवं बाल विकास तथा अल्पसंख्यक भारत सरकार स्मृति जुबिन ईरानी ने शनिवार को शहीद चन्द्रशेखर आजाद पार्क स्थल में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पत्थर गिरजाघर से चन्द्रशेखर आजाद पार्क तक निकाली गयी तिरंगा बाइक रैली में शामिल हुई। बाइक रैली से चन्द्रशेखर आजाद पार्क शहीद स्थल पहुंचकर शहीद चन्द्रशेखर आजाद की प्रतिमा को नमन करते हुए पुष्पांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने सम्बोधन में कहा कि प्रधानमंत्री ने सभी लोगो से हर घर तिरंगा फहरायें जाने का आह्वाहन किया गया है। उनके इस आह्वाहन के साथ पूरा देश जुड़ गया है। प्रयाग की इस पुण्य धरती से हर घर तिरंगा कार्यक्रम का संदेश पूरे देश तक पहुंचना चाहिए। आगे कहा कि कोविड से जब पूरा विश्व बंद पड़ गया था, तब प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की विकास की गति को रूकने नहीं दिया गया। उस समय विश्व में किसी देश ने यह कल्पना भी नहीं की थी कि भारत कोविड के प्रभाव से इतनी अच्छी तरह से उबर पायेगा। प्रधानमंत्री ने कोविड काल में लगभग 80 करोड़ लोगो को मुफ्त राशन देकर यह सुनिश्चित किया कि देश का कोई भी व्यक्ति भूखा न रहे।
उन सभी क्रांतिकारियों के बलिदान को याद किया, जिन्होंने मां भारती के लिए अपने प्राणों को न्योछावर कर हमें आजादी दिलाई। कहा कि ऐसे वीर सपूतों को सिर झुकाकर नमन करती हूं। उन्होंने कहा कि आज हम सब संकल्प ले कि आने वाला 25 वर्ष भारतवर्ष का स्वर्णिम काल हो। उन्होंने कहा कि आज जिन महिलाओं की गोद भराई की रस्म की गयी है, उनको रानी लक्ष्मी बाई, शहीद भगत सिंह, चन्द्रशेखर आजाद जैसे वीर पुत्र-पुत्रियों की प्राप्ति हो।

Home / Prayagraj / प्रयाग की धरती से हर घर तिरंगा कार्यक्रम का संदेश पूरे देश तक पहुंचना चाहिए- केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो