scriptMonsoon in UP: मानसून की हो चुकी एंट्री, यूपी में कल से 14 जून तक झमाझम बारिश होगी; IMD की नई भविष्यवाणी | Monsoon in UP: Monsoon has already entered, it will rain in UP | Patrika News
प्रयागराज

Monsoon in UP: मानसून की हो चुकी एंट्री, यूपी में कल से 14 जून तक झमाझम बारिश होगी; IMD की नई भविष्यवाणी

Monsoon in UP: दक्षिणी-पश्चिमी मानसून एक सप्ताह देेरी से कल यानी गुरुवार को केरल पहुंचा। अब मानसून की सक्रियता अरब सागर के साथ ही बंगाल की खाड़ी और अंडमान निकोबार द्वीपसमूह में भी बढ़ बढ़ने लगा है। यूपी में गर्मी से लोगों को राहत मिलेगी।

प्रयागराजJun 09, 2023 / 08:09 am

Upendra Singh

weather_alert.jpg
उत्तर प्रदेश में कब मानसून आएगा
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया, “यूपी में 18 से 20 जून के बाद मानसून आता है। गोरखपुर से मानसून की एंट्री होती है। मानसून के आने की अभी डेट नहीं बता सकते। आने वाले तीन से चार दिन में मानसून जैसे जैसे आगे बढ़ता जाएगा उसके हिसाब से यह साफ होता जाएगा कि प्रदेश में कब मानसून दस्तक देगा।
तेज आंधी और बारिश
अगले सप्ताह से यूपी में मानसून के एंट्री की स्थिति बननी शुरू हो गई। आने वाले 10 जून से प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में आंधी के साथ बारिश का अनुमान है। 14 जून तक जारी रह सकता है। प्रदेश के कुशीनगर और प्रयागराज शहर यहां के सबसे गर्म जगह रहा। कुशीनगर में 44 डिग्री सेल्सियस और प्रयागराज में 44 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
सम विभाग के अनुसार 10 और जून को प्रदेश के पश्चिमी, पूर्वी और मध्य अंचल में गरज-चमक के साथ बारिश का अनुमान है। धूल भरी आंधी चलने की बात भी विभाग ने कही है

Home / Prayagraj / Monsoon in UP: मानसून की हो चुकी एंट्री, यूपी में कल से 14 जून तक झमाझम बारिश होगी; IMD की नई भविष्यवाणी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो