scriptमुख्तार को अंतिम समय में नहीं मिला परिवार का साथ, पत्नी और एक बेटा फरार, एक जेल में बंद | Mukhtar did not get the support of his family in his last moments | Patrika News
प्रयागराज

मुख्तार को अंतिम समय में नहीं मिला परिवार का साथ, पत्नी और एक बेटा फरार, एक जेल में बंद

माफिया मुख्तार अंसारी को अस्पताल में अंतिम समय में भी परिवार का साथ नहीं मिल सका। वह पत्नी और बेटों को नहीं देख पाया।

प्रयागराजMar 29, 2024 / 01:06 am

Krishna Rai

mukhtar_family.jpg

बीबी और बच्चों के साथ माफिया मुख्तार की तस्वीर

अपराधी मुख्तार अंसारी बृहस्पतिवार की रात जब बांदा के मेडिकल कॉलेज में अंतिम सांस लिया तो उसके पास परिवार से कोई सदस्य नहीं मौजूद था। उसकी पत्नी और एक बेटे पर पुलिस ने पहले ही इनाम घोषित कर रखा है। वहीं बड़ा बेटा जेल में बंद है। हालांकि कुछ रिश्तेदार व रिश्ते के भाई मौके पर पहुंचे थे। सूत्र बताते हैं कि मुख्तार अंतिम समय में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
माफिया के इशारे पर चलता था परिवार
लोग बताते हैं कि भले ही मुख्तार अंसारी परिवार में छोटा था लेकिन उसकी बात सभी मानते थे। अपराध की दुनिया में उसकी धमक थी। ठेके, चुनाव आदि में परिवार का दखल होता था। हालांकि अंतिम समय में उसके हाथ कुछ नहीं लगा। सिबकतुल्लाह अंसारी, अफजाल अंसारी और मुख्तार अंसारी सगे भाई थे।
पत्नी पर 75 हजार का इनाम, बेटे की भी हो रही तलाश
माफिया मुख्तार अपराध की दुनिया में सबसे बड़ा नाम था। उसकी पत्नी अफशा अंसारी पर पुलिस ने विभिन्न मामलों में मुकदमा दर्ज किया है। उसपर 75 हजार का इनाम घोषित है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। मुख्तार के दो बेटे अब्बास अंसारी और उमर अंसारी हैं। अब्बास अंसारी वर्तमान समय में विधायक है। पुलिस ने उसे कई मामलों में वांछित होने के कारण गिरफ्तार करके जेल में बंद किया है। वहीं एक बेटे उमर अंसारी की पुलिस को तलाश है।

Home / Prayagraj / मुख्तार को अंतिम समय में नहीं मिला परिवार का साथ, पत्नी और एक बेटा फरार, एक जेल में बंद

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो