scriptप्रतापगढ़ में जिपं अध्यक्ष हराने के बाद भाजपाईयों का बवाल करना बेहद शर्मना क : राजा भैया | Pratapgarh Jansatta Dal Madhuri Patel Rajabhaiya angry BJP commotion | Patrika News
प्रयागराज

प्रतापगढ़ में जिपं अध्यक्ष हराने के बाद भाजपाईयों का बवाल करना बेहद शर्मना क : राजा भैया

– भाजपा कार्यकर्ता जिला प्रशासन पर दबाव बनाकर जीत हासिल करना चाहते थे : राजाभैया

प्रयागराजJul 04, 2021 / 01:51 pm

Mahendra Pratap

प्रतापगढ़ में जिपं अध्यक्ष हराने के बाद भाजपाईयों का बवाल करना बेहद शर्मना​क : राजा भैया

प्रतापगढ़ में जिपं अध्यक्ष हराने के बाद भाजपाईयों का बवाल करना बेहद शर्मना​क : राजा भैया,प्रतापगढ़ में जिपं अध्यक्ष हराने के बाद भाजपाईयों का बवाल करना बेहद शर्मना​क : राजा भैया,प्रतापगढ़ में जिपं अध्यक्ष हराने के बाद भाजपाईयों का बवाल करना बेहद शर्मना​क : राजा भैया

प्रयागराज. Pratapgarh Jila panchayat Adhyaksh जनसत्ता दल की माधुरी पटेल प्रतापगढ़ जिला पंचायत अध्यक्ष चुनी गईं पर भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं ने जिला प्रशासन व पुलिस पर जनसत्ता दल के प्रत्याशी की मदद का आरोप लगाते हुए बवाल किया। जनसत्ता दल लोकतांत्रिक राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह राजाभैया ने कहाकि, भाजपा ने अपनी हार को छिपाने के लिए जो बवाल किया, वह जनप्रतिनिधियों के लिए बेहद शर्मनाक है।
UP Jila panchayat Adhyaksh: देखें सभी 75 जिला पंचायत अध्यक्षों की complete list

राजाभैया का सवाल :- जनसत्ता दल (Jansatta Dal) की प्रत्याशी माधुरी पटेल (Madhuri Patel) के जीतने के बाद राजाभैया ने पत्रकारों से कहाकि, भाजपा कार्यकर्ता जिला प्रशासन पर दबाव बनाकर जीत हासिल करना चाहते थे। उन्होंने सवाल करते हुए कहाकि, जब पंचायत चुनाव में सात सदस्यों को जीत मिली, तो 29 सदस्य भाजपा के साथ कैसे खड़े हो जाएंगे।
अपनी ही सरकार के खिलाफ भाजपाई कर रहे थे प्रदर्शन :- रघुराज प्रताप सिंह राजाभैया ने कहाकि, पीएम मोदी और सीएम योगी ने भाजपा को शीर्ष पर पहुंचाया, मगर यहां के नेता पार्टी को गर्त में धकेल रहे हैं। उन्होंने बैरीकेडिंग तोड़ने, प्रवेश द्वार तोड़ने की कोशिश, पुलिसकर्मियों से धक्कामुक्की की निंदा करते हुए कहा कि प्राय: धरना-प्रदर्शन विपक्ष के लोग करते थे। अब अपनी ही सरकार के खिलाफ भाजपाई प्रदर्शन कर रहे हैं।
माधुरी पटेल को मिली जीत ऐतिहासिक :- जनसत्ता दल लोकतांत्रिक राष्ट्रीय अध्यक्ष ने खुशी जताते हुए कहाकि, जनसत्ता दल लोकतांत्रिक की प्रत्याशी माधुरी पटेल को मिली जीत ऐतिहासिक है। जिला पंचायत अध्यक्ष का पद सामान्य महिला के लिए था, मगर मैंने पिछड़ी जाति की महिला को मैदान में उतारा था।
माधुरी पटेल को 40 वोट मिले :- प्रतापगढ़ में जनसत्ता दल की माधुरी पटेल ने जिला पंचायत अध्यक्ष के पद पर कब्जा जमाया। माधुरी पटेल को 40, सपा की अमरावती को 6 व भाजपा की क्षमा सिंह को तीन मत मिले, जबकि दो मत अवैध घोषित किए गए।

Home / Prayagraj / प्रतापगढ़ में जिपं अध्यक्ष हराने के बाद भाजपाईयों का बवाल करना बेहद शर्मना क : राजा भैया

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो