scriptप्रयागराज में बोलीं प्रियंका गांधी, संकट में है देश, दबाई जा रहीं है आवाजें | Priyanka Gandhi Up Prayagraj Visit Latest News | Patrika News
प्रयागराज

प्रयागराज में बोलीं प्रियंका गांधी, संकट में है देश, दबाई जा रहीं है आवाजें

उन्होंने कहा कि पांच साल पहले आप सब से 15 लाख रूपये और दो करोड़ रोजगार देने का वादा किया गया था, उन वादों का क्या हुआ।

प्रयागराजMar 18, 2019 / 03:49 pm

Akhilesh Tripathi

Priyanka Gandhi

प्रियंका गांधी

प्रयागराज. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि आज जनता परेशान है, प्रताड़ित है, देश प्रदेश में ऐसे सरकार है जो किसी की नहीं सुनती है, जो आवाज उठाते हैं, उनकी आवाज दबाई जाती है।
उन्होंने कहा कि पांच साल पहले आप सब से 15 लाख रूपये और दो करोड़ रोजगार देने का वादा किया गया था, उन वादों का क्या हुआ। उन्होंने कहा कि यह चुनाव दल का नहीं है, यह देश के भविष्य का है इसलिये आपको जगना होगा।
प्रियंका गांधी ने कहा कि केंद्र सरकार सभी संस्थाओं को बर्बाद कर रही है। मैं भी बहुत दिनों तक घर में बैठी रही, आप लोगों की तरह लेकिन मैं निकली क्योंकि देश संकट में है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार में जो काम हुआ है, वह आप को पता है। मोदी पर जोरदार हमला करते हुए उन्होंने कहा कि 45 साल में इतनी बेरोजगारी कभी नहीं थी।
उन्होंने कहा कि आप किसी को ये इजाजत मत दीजिये की आपको बाटें, आप है तो सरकार हैं। यह देश आपका है इसे बचाइए और राहुल गांधी को मजबूत करिये और आने वाले चुनाव में कांग्रेस को वोट करिये।

प्रयागराज से प्रियंका गांधी की जल यात्रा मेजा विधानसभा के सिरसा गांव में पहुंची, जहां सिरसा घाट पर हजारों की संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं सहित स्थानीय लोगों ने प्रियंका गांधी का स्वागत किया। प्रियंका गांधी सिरसा की सड़कों पर जैसे ही पहुंची, इंदिरा गांधी और प्रियंका गांधी के नारे लगने लगे । सिरसा घाट के पास शिव गंगा वाटिका में प्रियंका गांधी ने लोगों को सम्बोधित किया, प्रियंका गांधी गलियों में घूम घूमकर लोगों से मिलीं, घरों से लोग प्रियंका गांधी के ऊपर फूलों की वर्षा करते रहे ।
BY- PRASOON PANDEY

Home / Prayagraj / प्रयागराज में बोलीं प्रियंका गांधी, संकट में है देश, दबाई जा रहीं है आवाजें

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो