scriptपूर्व विधायक विजय मिश्र पर बड़ी कार्रवाई, 113 करोड़ की संपत्ति की गई कुर्क | Property worth Rs 113 crore of former MLA Vijay Mishra confiscated | Patrika News
प्रयागराज

पूर्व विधायक विजय मिश्र पर बड़ी कार्रवाई, 113 करोड़ की संपत्ति की गई कुर्क

उत्तर प्रदेश के भदोही के पूर्व विधायक विजय मिश्र और उसके परिवार पर प्रशासन की ओर से बड़ी कार्रवाई की गई। पुलिस ने प्रयागराज और दिल्ली में लगभग 113 करोड़ की संपत्ति कुर्क की। इन संपत्तियों को विजय मिश्र की पत्नी, बेटी और दामाद के नाम से खरीदा गया था।

प्रयागराजMar 28, 2024 / 08:06 am

Krishna Rai

vijay_mishra.jpg
भदोही के पूर्व विधायक विजय मिश्र पर हत्या, लूट, मारपीट और संपत्ति हड़पने आदि मामलों में कुल 83 मुकदमें दर्ज हैं। इस समय विजय मिश्र दुष्कर्म के मामले में आगरा जेल में सजा काट रहा है। जिला मजिस्ट्रेट विशाल सिंह की अदालत ने 15 मार्च को प्रयागराज के बाघंबरी गृह संस्थान योजना में तीन मंजिला मकान को कुर्क करने का आदेश दिया था। इसी भवन में साकेत हास्पिटल भी किराए पर चल रहा था। भवन की अनुमानित कीमत ३५ करोड़ ५ लाख रूपए बताई गई है। बताया गया कि यह भवन विजय मिश्र ने अपने दामाद हरिशंकर मिश्र के नाम से खरीदा था।
दिल्ली की प्रापर्टी भी हुई कुर्क
जिला मजिस्ट्रेट ने सरिता विहार नई दिल्ली स्थित कोपिया बिल्डिंग के द्वितीय तल पर आधुनिक सुविधाओं से युक्त 70 करोड़ रूपए के भवन और आनंदलोक नई दिल्ली के प्रथम तल पर 8 करोड़ रूपए के भवन को भी कुर्क करने का आदेश दिया था। बताया गया कि सरिता विहार की कोपिया बिल्डिंग के दूसरे तल को विजय मिश्र ने अपनी पत्नी रामलली, बेटी सीमा मिश्रा, दामाद हरिशंकर मिश्रा के नाम से खरीदा था। अपर पुलिस अधीक्षक तेजबीर सिंह ने बताया कि प्रयागराज और नई दिल्ली में कुल 113 करोड़ की संपत्ति कुर्क की गई है।

Home / Prayagraj / पूर्व विधायक विजय मिश्र पर बड़ी कार्रवाई, 113 करोड़ की संपत्ति की गई कुर्क

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो