11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हार्दिक पांड्या के घर गूंजी किलकारी, क्रुणाल ने शेयर की खुशखबरी, MI समेत कई क्रिकेटरों ने दी बधाई

IPL 2024 के बीच हार्दिक पांड्या के परिवार में खुशियों की किलकारी गूंजी है। 21 अप्रैल को उनके परिवार में एक नए सदस्‍य का आगमन हुआ है, जिसकी खुशखबरी क्रुणाल पांड्या ने सोशल मीडिया पर शेयर की है। इसके बाद एमआई और एलएसजी समेत कई क्रिकेटरों ने पांड्या परिवार को बधाई दी है।

2 min read
Google source verification

IPL 2024 के बीच हार्दिक पांड्या के परिवार में खुशियों की किलकारी गूंजी है। 21 अप्रैल को उनके परिवार में एक नए सदस्‍य का आगमन हुआ है, जिसकी खुशखबरी क्रुणाल पांड्या ने सोशल मीडिया पर शेयर की है। इसके बाद से पांड्या परिवार को बधाई देने वालों का तांता लगया हुआ है। दरअसल, लखनऊ सुपर जायंट्स के ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या की पत्नी पंखुड़ी ने बेटे को जन्म दिया है। इस तरह मुंबई इंडियंस के कप्‍तान हार्दिक पांड्या चाचा बने हैं। वहीं हार्दिक के बेटे अगस्त्य को छोटा भाई मिला है। दूसरी बार पिता बने क्रुणाल पांड्या ने बेटे के नाम का भी खुलासा किया है।

यह भी पढ़ें : DC vs MI: दिल्ली में आज बल्लेबाज करेंगे छक्‍कों की बारिश या गेंदबाज बरपाएंगे कहर, पढ़ें पिच रिपोर्ट

बेटे का नाम रखा वायु क्रुणाल पांड्या

क्रुणाल पांड्या ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से घर आए नन्‍हे मेहमान के साथ कुछ फोटो पोस्‍ट की हैं। कुछ फोटो में क्रुणाल अपनी पत्नी पंखुड़ी और बड़े बेटे कबीर के साथ हैं। वहीं, एक तस्‍वीर में छोटा बेटा मां पंखुड़ी की गोद में नजर आ रहा है। वहीं एक अन्‍य तस्‍वीर में क्रुणाल अपने छोटे बेटे को निहार रहे हैं। बता दें कि क्रुणाल ने छोटे बेटे का नाम वायु क्रुणाल पांड्या रखा है। फोटो का कैप्शन में लिखा.. वायु क्रुणाल पांड्या 21/04/24, इससे साफ होता है कि अब तक क्रुणाल ने ये खबर फैंस से छिपाकर रखी थी।

पांड्या फैमिली

पांड्या फैमिली की बात करें तो बड़े भाई क्रुणाल पंड्या की शादी पंखुड़ी से 27 दिसंबर 2017 को हुई थी। शादी के 5 वर्ष बीतने के बाद दोनों दो बेटों के पैरेंट्स बने हैं। वहीं, छोटे भाई हार्दिक पांड्या का विवाह नताशा से हुआ था। इन दोनों का एक बेटा अगस्‍तय है। इस तरह पांड्या फैमिली में अब तीन बच्चे हो गए हैं और तीनों ही लड़के हैं।

एलएसजी और एमआई के साथ इन क्रिकेटरों ने दी बधाई

क्रुणाल पांड्या के दूसरी बार पिता बनने की जानकारी मिलते ही उनकी टीम एलएसजी और हार्दिक पांड्या की फ्रेंचाइजी एमआई ने पांड्या परिवार को नए मेहमान के आगमन पर बधाई दी है। इसके साथ ही उनके फैंस के अलावा कई क्रिकेटरों ने भी उन्‍हें बधाई दी है। जिसमें शिखर धवन, दिनेश कार्तिक, युजवेंद्र चहल और श्रेयस गोपाल आदि शामिल हैं।

यह भी पढ़ें : T20 World Cup के सेफा में पहुंचेंगी ये 4 टीम, युवराज सिंह ने की भविष्यवाणी

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग