1 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Tim David suspended IPL 2026: फ़ाइनल मुक़ाबले में टिम डेविड ने कर दिया बड़ा कांड, BCCI ने किया सस्पेंड, काटी 50% मैच फीस

गुजरात टाइटंस के खिलाफ फाइनल मैच के दौरान उन्होंने अंपायर नितिन मेनन की तरफ आक्रोश में आइस बैग फेंका, जिसके चलते उन पर मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है और दो डीमेरिट पॉइंट्स भी मिले हैं।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Siddharth Rai

Jun 01, 2026

tim david and Romario Shepherd

टिम डेविड और रोमारियो शेफर्ड (फोटो- IANS)

Tim David suspended, Royal Challengers Bengaluru, IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का खिताब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने अपने नाम कर लिया है। फाइनल मुकाबले में गुजरात टाइटंस (GT) को 7 विकेट से हराकर आरसीबी लगातार दूसरी बार चैंपियन बनने में सफल रही। इस ऐतिहासिक जीत के बाद पूरा आरसीबी खेमा जश्न में डूब गया, मगर ठीक उसी दौरान टीम के विस्फोटक बल्लेबाज टिम डेविड ने एक बड़ा कांड कर दिया। उनके इस आचरण पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने सख्त एक्शन लिया है।

IPL 2027 के पहले मैच से किया सस्पेंड

रविवार को खेले गए फाइनल मैच के दौरान टिम डेविड ने गुस्से में अंपायर नितिन मेनन की तरफ आइस बैग फेंक दिया। इस घटना के लिए बीसीसीआई ने उन पर मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना लगाया है और दो डीमेरिट पॉइंट्स भी दिए हैं। इसके अलावा, पूरे सीजन में तीन बार आचार संहिता का उल्लंघन करने के कारण टिम डेविड को आईपीएल 2027 के पहले मैच से बैन कर दिया गया है। अब वे अगले सीजन में चाहे आरसीबी के लिए खेलें या किसी अन्य टीम की ओर से, अपना पहला मुकाबला नहीं खेल पाएंगे।

अंपायर की ओर गुस्से से बर्फ की थैली फेंकी

घटना मैच के 10वें ओवर में पहली पारी के दौरान हुई। जब एक विकेट गिरने के बाद डेविड ने गुस्से में अंपायर नितिन मेनन की ओर एक बर्फ की थैली फेंकी। डेविड ने अपराध स्वीकार किया और मैच रेफरी जवागल श्रीनाथ द्वारा लगाए गए दंड को मान लिया। डेविड को आईपीएल कोड ऑफ कंडक्ट के लेवल-1 के उल्लंघन का दोषी पाया गया है। नियमों के अनुसार, मैच के दौरान गेंद या कोई भी क्रिकेट उपकरण (जैसे पानी की बोतल) किसी खिलाड़ी, टीम अधिकारी, अंपायर या किसी भी व्यक्ति की ओर अनुचित या खतरनाक तरीके से फेंकना दंडनीय है।

BCCI ने इस घटना के लिए डेविड पर मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना लगाया है और दो डीमेरिट पॉइंट्स दिए हैं। अब उनके कुल डीमेरिट पॉइंट्स पांच हो गए हैं। यह इस सीजन में उनका तीसरा लेवल-1 उल्लंघन है। उन्होंने मैच नंबर 20 में पहला उल्लंघन किया था, जिस पर एक डीमेरिट पॉइंट मिला। मैच 54 में दूसरा उल्लंघन करने पर दो डीमेरिट पॉइंट्स लगे। अब तीसरी बार नियम तोड़ने के कारण उन्हें आईपीएल 2027 के पहले मैच से बैन कर दिया गया है।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग

IPL 2026