scriptराज बब्बर ने कहा कांग्रेस जीत के साथ लौटाएगी इलाहाबाद का गौरव | Raj Babbar said Congress will have a fantastic win | Patrika News
प्रयागराज

राज बब्बर ने कहा कांग्रेस जीत के साथ लौटाएगी इलाहाबाद का गौरव

इलाहाबाद की पवित्र धरती से यूपी की राजनीति का होगा आगाज

प्रयागराजFeb 26, 2018 / 12:11 am

अभिषेक श्रीवास्तव

Lok Sabha by-election 2018

फूलपुर लोकसभा उपचुनाव 2018

इलाहाबाद. फूलपुर लोकसभा उपचुनाव के ठीक पहले उत्तर प्रदेश कांग्र्रेस कमेटी अध्यक्ष राज बब्बर ने रविवार को इलाहाबाद में केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। साथ ही कहा कि फूलपुर लोकसभा उपचुनाव में कांग्रेस जीत कर इलाहाबाद के खोये हुए गौरव को वापस लौटाएगी।

राज बब्बर रविवार को फूलपुर लोकसभा उपचुनाव के कांग्रेस प्रत्याशी मनीषा मिश्रा के कार्यालय का शुभारंभ करने इलाहाबाद पहुंचे थे। इस दौरान राज बब्बर ने कहा कांग्रेस यहां के एजेंडे को पूरे देश में लागू करेगी। काग्रेस पार्टी अगर इलाहाबाद मंे जीत हासिल करती है तो वह उसके खोए हुए पुराने गौरव को वापस लौटाएगी। उन्होंने हम सांसदीय सीट नहीं जितने आए हैं बल्कि इलाहाबाद की अस्मिता की लडाई लड़ने आए हैं।

हम लोगों का विश्वास जीतने आए हैं। हम ज्यादा से ज्यादा लोगांे से मुलाकात करंेगे। सपा से गठबंधन के सवाल पर राज बब्बर ने कहा कि गठबंधन का फैंसला नेत्त्व करता है। आज की तारीख में तो गठबंधन संभव नहीं है। आज का चुनाव अलग-अलग ही लड़ेगें। उन्होंने अमिताभ बच्चन पर वायरल पोस्टर के सवाल पर उन्होंने कहा कि अमित जी यहां से कांगे्रस सांसद थे। इतना मुझे मालूम है। आगे के बारे में कुछ नहीं मालूम है।

उन्होंने कहा कि ये 2019 लोकसभा का आगाज नहीं होगा बल्कि उत्तर प्रदेश की राजनीति का आगाज होगा। उत्तर प्रदेश की राजनीति का दोबारा इलाहाबाद आगाज करेगा। इलाहाबाद की पवित्र धरती यह फैंसला करेगी। उन्होंने कहा कि श्रीदेवी बाॅलीवुड की बेहतरीन अदाकारा थी। उनके अंदर ग्लैमरस था। हिंदूस्तानी नायिका के रूप में पूरी तरह खरी उतरीं थी। आज सही मायने में श्री का अंत हो गया है।

उन्होंने कहा उनके जाने से फिल्म इंडस्ट्रीज को बड़ी छति हुई है। इस दुख से बाॅलीवुड जल्दी उबर नहीं पाएंगी। उन्होंने मेरे साथ अमिताभ बच्चन सहित कई अन्य अभिनेताआंे के साथ बहुत ही फिल्मों में काम किया है। उनके साथ मैने कई फिल्में की है। उनकी मेरे साथ पहली फिल्म सुहागन आयी थी। उस दौरान श्रीदेवी भी फिल्म इंडस्ट्रीज में नई नई आईं थीं। मैंने शायद एक दो फिल्में पहले की थी।

उन्होंने कहा कि बोनी कपूर हमारे करीबी मित्रों में से है। परिवार जैसा माहौल रहा है। मैं ईश्वर से कामना करता हूं कि बोनी के साथ उन दो बच्चियों को शक्ति प्रदान करे। इस दौरान उन्होंने विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा बीजेपी को हराने के लिए ली शपथ के सवाल पर कहा कि यह छात्रों का रोष है बीजेपी के खिलाफ। विद्यार्थी समुदाय बीजेपी को काफी नुकसान पहुंचाने वाला है। इविवि पूरे देश की राजनीति को जो कवर किया करता था। वहां के छात्रों ने जो शपथ लिया है। विद्यार्थियों की यह शपथ काबिले तारिफ है।

Home / Prayagraj / राज बब्बर ने कहा कांग्रेस जीत के साथ लौटाएगी इलाहाबाद का गौरव

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो