scriptराज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी पहुंचे प्रयागराज, कहा- वर्तमान केंद्र और राज्य सरकार से जनता है भयभीत | Rajya Sabha MP Pramod Tiwari reached Prayagraj | Patrika News
प्रयागराज

राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी पहुंचे प्रयागराज, कहा- वर्तमान केंद्र और राज्य सरकार से जनता है भयभीत

आवास पर एकत्रित कांग्रेसजनों और समर्थकों की उमड़ी भीड़ को सम्बोधित करते हुए कहा कि लोगों का उत्साह को देखकर अद्भुत एहसास हुआ। वहीं सरकार पर निशाना साधते हुए प्रमोद तिवारी ने आरोप लगाते बताया कि वर्त्तमान परिवेश में केन्द्र एवं प्रदेश सरकार कि तानाशाही के चलते लोग भयभीत हैं। वहीं शहर कि पहचान को दिन प्रतिदिन समाप्त करने का कार्य किया जा रहा है।

प्रयागराजJun 25, 2022 / 05:36 pm

Sumit Yadav

राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी पहुंचे प्रयागराज, कहा- वर्तमान केंद्र और राज्य सरकार से जनता है भयभीत

राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी पहुंचे प्रयागराज, कहा- वर्तमान केंद्र और राज्य सरकार से जनता है भयभीत

प्रयागराज: राजयसभा सदस्य निर्वाचित होने के बाद पहली बार प्रयागराज पहुचें कांग्रेस के सिडब्लूसी प्रमोद तिवारी का पार्टी कार्यकताओं व समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया। राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी दिल्ली से दोपहर 12 बजे बमरौली एयरपोर्ट पर पहुचें तो डीजे की धुन पर नाचते कोंग्रेसियों ने फूल – मालाओं से स्वागत किया। वहां से निकलकर प्रमोद तिवारी सिविल लाइन्स एलगिन रोड स्थित आवास पर पहुचें। आवास पर एकत्रित कांग्रेसजनों और समर्थकों की उमड़ी भीड़ को सम्बोधित करते हुए कहा कि लोगों का उत्साह को देखकर अद्भुत एहसास हुआ।
भाजपा सरकार पर साधा निशाना

वहीं सरकार पर निशाना साधते हुए प्रमोद तिवारी ने आरोप लगाते बताया कि वर्त्तमान परिवेश में केन्द्र एवं प्रदेश सरकार कि तानाशाही के चलते लोग भयभीत हैं। वहीं शहर कि पहचान को दिन प्रतिदिन समाप्त करने का कार्य किया जा रहा है। प्रमोद तिवारी ने उधारण देते हुए कहा कि जनपद में स्थापित सरकारी संस्थानों को यहाँ से हटाया जा रहा है। कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में जिले में स्थापित कंपनियों आज बंद कर दिया गया या उनको बेच दिया गया।
2024 में भाजपा की विदाई तय

प्रमोद तिवारी ने कहा कि जनपद कि प्रमुख समस्याओं को राज्य सभा के पटल पर मजबूती के साथ रखूँगा। प्रमोद तिवारी ने कार्यकर्ताओं को गुरुमंत्र देते हुए कहा की वर्ष 2024 में राहुल , प्रियंका के नेतृत्व में पार्टी चुनाव लड़ेगी जिसके लिये कांग्रेसजनों को जमीनी स्तर पर कार्य करना पड़ेगा। इस बार केन्द्र सरकार की विदाई तय है।

Home / Prayagraj / राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी पहुंचे प्रयागराज, कहा- वर्तमान केंद्र और राज्य सरकार से जनता है भयभीत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो