scriptशिवपाल यादव ने अपने विधायकों की ली क्लास, मीडिया से बनाई दूरी | Shivpal yadav create distance from media | Patrika News
प्रयागराज

शिवपाल यादव ने अपने विधायकों की ली क्लास, मीडिया से बनाई दूरी

सर्किट हाउस पहुंचते ही शिवपाल सीधे बिना मीडिया से बात किये अंदर चले गए

प्रयागराजSep 30, 2016 / 07:28 pm

shivpal yadav

shivpal yadav

इलाहाबाद. समाजवादी पार्टी के मंत्री शिवपाल सिंह यादव इलाहाबाद आगमन पर कुछ बदले-बदले नजर आये। मीडिया से दूरी बनाते हुए सर्किट हाउस में उन्होंने अपने विधायकों की क्लास ली। साथ ही सभी प्रतिनिधियों को जनता के बीच जाकर समस्याएं सुनने का निर्देश दिया।


मंत्री शिवपाल शुक्रवार को एक निजी कार्यक्रम में इलाहाबाद में आये थे। दोबारा मंत्री बनने के बाद शिवपाल का इलाहाबाद में पहला आगमन था। इसे लेकर सपा कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह था। सर्किट हाउस पहुंचते ही शिवपाल सीधे बिना मीडिया से बात किये अंदर चले गए। वहीं जब बाहर आये तो मीटिंग हॉल में चले गए। लेकिन मीडिया से दूर दूर रहे।


जब मीडिया ने हॉल में घुसकर शिवपाल से सवाल किया, तो उन्होंने सीधे कोई जवाब देने से मना कर दिया। मीडिया के लगातार दवाब को देख उन्होंने कल के लिए पीसी आयोजन की बात की। साथ ही सभी मीडियाकर्मियों को मीटिंग हॉल से बाहर जाने को कह दिया। इतना ही नहीं वहां मौजूद विधायकों और कार्यकर्ताओं को जनता के बीच जा कर समस्या सुनने का निर्देश दिया। साथ ही लापरवाही ना करने की हिदायत दी।


महिला कार्यकर्ता ने किया जमकर बवाल
शिवपाल से मिलने को लेकर दो सपा महिला कार्यकर्ताओं ने जमकर बवाल किया। महिलाओं को जब पुलिस ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रोका तो दोनों महिलाएं पुलिस से उलझ गयीं। महिला पुलिस ने जब उन्हें हटाने का प्रयास किया तो उनसे झटकते हुए अंदर की ओर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए भाग गयीं।


हालांकि कमरे के बाहर कड़ी सुरक्षा के कारण उन्हें अंदर जाने का मौका नहीं मिल पाया। इस दौरान कई अन्य कार्यकर्ता भी एक कार्यकर्ता शिवपाल से मिलने को लेकर झड़प किया। एक को पुलिस ने पिस्टल के साथ पकड़ा। उसे तत्काल पकड़ बाहर किया गया। हालांकि उसका लाइसेंस देख उसे छोड़ दिया गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो