scriptयमुना में मिला छात्र का शव, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम | student dead body found in yamuna river at allahabad | Patrika News
प्रयागराज

यमुना में मिला छात्र का शव, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

सोमवार की शाम से ही गायब था छात्र पुलिस ने कहा जांच जारी जल्द होगा खुलासा

प्रयागराजApr 25, 2018 / 06:43 am

Ashish Shukla

death case

यमुना में मिला छात्र का शव, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

इलाहाबाद. जिले के नैनी कोतवाली क्षेत्र के खरकौनी गांव से गायब हुए आठवी के छात्र का शव यमुना में पाया गया। सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस ने शव को कब्जे में लेना चाहा। लेकिन आक्रोशित लोग उसके शव को लेकर ***** जाम कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को किसी तरह शांत कराया।
नैनी कोतवाली क्षेत्र के खरकौनी निवासी अशोक सोनकर का 13वर्षीय बेटा अनिकेश सोनकर बीती शाम घर से निकला और वापस नहीं लौटा। मंगलवार देर शाम उसका शव यमुना में पाया गया। सूचना पर पहुच कर पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। लेकिन आक्रोशित लोगों ने बच्चे का शव सड़क पर रखकर ***** जाम कर दिया। लोगों की मांग थी कि उसकी हत्या की गई है। मुकदमा दर्ज करके विधिक कार्रवाई की जाय। सूचना पर पहुंचे जिम्मेदार पुलिस के अधिकारियों ने किसी तरह शांत कराया।
पुलिस अधीक्षक यमुनापार दीपेन्द्र नाथ चैधरी ने बताया कि एक तेरह वर्षीय सोमवार की शाम अचानक गायब हो गया। आज उसका शव यमुना में पाया गया। आशंका जताई जा रही है कि उसकी हत्या की गई है। लेकिन जबतक पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आ जाती, तबतक मृत्यु के कारण का पता नहीं चल पायेगा। मामले की जांच की जा रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो